✕
सुरास हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
By EditorialPublished on
गंगापुर ( प्रातः काल संवाददाता)। रायपुर क्षेत्र के सुरास गांव के प्यारचंद कुमावत की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस वारदात में लिप्त अंतर राज्यीय लूट गिरोह के सरगना सहित 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लूट की ओर भी वारदाते खुली है। बता दें कि पिछले दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों को पकड़ने या पकड़वाने वालों को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की थी। बता दें कि प्रारंभिक पूछताछ में इन बदमाशों भीलवाड़ा जिले में करीब एक दर्जन वारदातों सहित करीब 50 वारदातों का खुलासा होने का पुलिस

x

गंगापुर ( प्रातः काल संवाददाता)। रायपुर (Raipur) क्षेत्र के सुरास गांव के प्यारचंद कुमावत की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस वारदात में लिप्त अंतर राज्यीय लूट गिरोह के सरगना सहित 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लूट की ओर भी वारदाते खुली है। बता दें कि पिछले दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों को पकड़ने या पकड़वाने वालों को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की थी। बता दें कि प्रारंभिक पूछताछ में इन बदमाशों भीलवाड़ा जिले में करीब एक दर्जन वारदातों सहित करीब 50 वारदातों का खुलासा होने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि सुरास गांव में 16 जुलाई 2023 की रात डेढ़ से दो बजे के बीच बदमाशों ने रात्रि के समय प्यारचंद उम्र 65 वर्ष पुत्र छोगा कुमावत के मकान में पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया था। लूट के आशय से बदमाशों ने मकान के बरामदे में सोये प्यारचंद कुमावत की हत्या कर दी, जबकि उसकी पत्नी अणछी देवी के पहने गहने लूट लिये। इससे वह घायल हो गई थी। इसे लेकर मृतक के भतीजे रामचंद्र पुत्र रायमल कुमावत ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस वारदात का खुलासा नहीं होने से गत दिनों पुलिस अधीक्षक ने इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को बंदी करने या बंदी करवाने के लिए सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की थी। ईनाम घोषित होने के बाद इस मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया। इन बदमाशों से भीलवाड़ा जिले की एक दर्जन वारदातों सहित वारदातों का खुलासा होने का पुलिस ने दावा किया है!
150 संदिग्धों से पूछताछ के बाद मिली सफलता
पुलिस ने वारदात का खुलासा करने के लिए संदिग्धों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिशें दी। परंपरागत पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र और साइबर सैल की मदद से विश्लेषण किया। 150 लोगों से पूछताछ की गई। इस तरह की जहां भी वारदातें हुई, उनमें लिप्त बदमाशों से अनुसंधान किया गया। जेल में बंद बदमाशों से भी पूछताछ की। इस तरह अथक प्रयास के बाद पुलिस को यह कामयाबी हांसिल हुई। पुलिस का कहना है कि ये बदमाश बेहद शातिर व आदतन अपराधी हैं, जो की एक गिरोह के रूप में काम करते हैं। जिनमे स्थानीय व बाहरी लोगों को शामिल करते हैं। ये बदमाश जहां भी वारदात करनी होती, वहां आस-पास डेरे डालकर रैकी करते, ताकि इनको मार्ग आदि की पूरी जानकारी हो जाती। डेरे हटाने के बाद इन स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया जाता।
पहले योजना बनाते, फिर...
ये बदमाश पहले वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित होकर योजना बनाते। योजना के बाद सभी बदमाश बाइक लेकर पूर्व से चयनित वारदातस्थल से एक से दो किलोमीटर दूर बाइक को छुपा कर पैदल ही गांव में जाते। आबादी क्षेत्र के बाहर के मकानों में इनके द्वारा वारदात को अंजाम दिया जाता।
आधे लोग बाहर नजर रखते, जबकि बाकी मकान में जाकर लूटपाट करते। जाग या विरोध होने पर जानलेवा हमला कर भाग निकलते। सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर लूटे गये माल का बंटवार कर अपने ठिकानों पर चले जाते थे।
दो जिलों के नौ थाना इलाकों में , चोरी व नकबजनी लूट, कबूली
पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने कोटड़ी क्षेत्र में चालू वर्ष में 11, जबकि पिछले वर्ष एक वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। कबूली गई वारदातों में वर्ष 2023 में कोटड़ी में दो, प्रताप नगर एक, गंगापुर एक, कारोई दो, करेड़ा एक, बागौर दो, रायपुर, रायला और उदयपुर के मावली क्षेत्र में एक- एक वारदातें कबूली है। इनमें रायला थाना सर्किल की वारदात वर्ष 2022 में हुई थी। ये सभी वारदातें चोरी, नकबजनी और लूट की बताई गई है।
राजूनाथ पर उदयपुर, राजसमंद में 15, दिनेश पर 5 और आकाश पर एक मामला दर्ज है। पुलिस ने इन बदमाशों का आपराधिक रेकार्ड खंगाला तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुये हैं। आरोपित राजूनाथ पर वर्ष 2005 में लूट के 2 मामले उदयपुर मावली थाने में दर्ज हुये थे । इसके बाद से 2014 तक उसके खिलाफ नाथद्वारा, राजसमंद में नौ मामले चोरी, नकबजनी व लूट के दर्ज हुये । उदयपुर के कानोड, फतेहनगर व मावली में तीन मामले दर्ज हैं। इसी तरह दिनेश के खिलाफ 2020 में राशमी व कपासन थाने में मारपीट, चोरी, लूट व डकैती के 5 मामले आकाश के खिलाफ चंदेरिया में नकबजनी का एक मामला दर्ज है।
ये है वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश
दिनेश उर्फ राजा उम्र 22 वर्ष पुत्र नगजीराम कालबेलिया निवासी केसरखेड़ी, कपासन हाल चौगावड़ी, गंगरार, आकाश उर्फ भल्ला उम्र 20 वर्ष पुत्र नगजीराम कालबेलिया निवासी केसरखेड़ी हाल चौगावड़ी, गंगरार, कालू नाथ उम्र 22 वर्ष पुत्र मोहन उर्फ सोहन कालबेलिया, सुरेशनाथ उम्र 21 वर्ष पुत्र प्रकाशनाथ कालबेलिया व राजूनाथ उम्र 35 वर्ष पुत्र हीरानाथ उर्फ ईश्वर नाथ कालबेलिया निवासी आरणी, राशमी हाल माल्याखेड़ी बांडा चौराहा, सोनियाणा चित्तौडगढ़ ने वारदात को अंजाम दिया।
- Jaipur Gangapur Raipur murder case Criminal strategy Suras village homicide Gangapur crime news Police arrest gang members Looting and robbery incident Criminal gang murder case Police reward for information Chhattisgarh crime report Raipur police updates Village murder investigation Robbery assault caseGangapur murder investigation

Editorial
Next Story
Related News
X
