✕
'राहुल गांधी हैं कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री उम्मीदवार'
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) में इंडिया गठबंधन (India Alliance) की तीसरी बैठक होने वाली है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 2024 के लोकसभी चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताया है। गहलोत ने इंडिया टुडे ग्रुप के साथ बात करते हुए दावा किया है कि यह फैसला सभी दलों ने चर्चा और विचार-विमर्श के बाद किया है। इंडिया गठबंधन की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, जनता ने ऐसा दब

x

नई दिल्ली (एजेंसी) । मुंबई (Mumbai) में इंडिया गठबंधन (India Alliance) की तीसरी बैठक होने वाली है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 2024 के लोकसभी चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताया है। गहलोत ने इंडिया टुडे ग्रुप के साथ बात करते हुए दावा किया है कि यह फैसला सभी दलों ने चर्चा और विचार-विमर्श के बाद किया है। इंडिया गठबंधन की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, जनता ने ऐसा दबाव बनाया, जिसके परिणामस्वरूप सभी विपक्षी दलों का गठबंधन हुआ है।
गहलोत ने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) को अहंकारी नहीं होना चाहिए, क्योंकि 2014 में भाजपा (BJP) केवल 31% वोटों के साथ सत्ता में आई थी। बाकी 69% वोट उनके खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि जब पिछले महीने बेंगलुरू में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, उसके बाद से एनडीए डरा हुआ है।
अशोक गहलोत से जब भाजपा के उन दावों के बारे में पूछा गया कि एनडीए 2024 के चुनाव में 50% वोटों के साथ सत्ता में आने लिए काम कर रहा है तो उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री मोदी कभी भी इसे हासिल नहीं कर पाएंगे। जब मोदी अपनी लोकप्रियता के चरम पर थे, तो वह ऐसा कर सकते थे। उनका वोट शेयर घट जाएगा और 2024 के 'चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा ।
गहलोत ने यह भी दावा किया कि प्र.म. मोदी 2014 में कांग्रेस की वजह से प्रधानमंत्री बने। उन्होंने प्र.म. मोदी की बोलने की शैली की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, यह निर्णय लोगों को करना चाहिए। सभी को उनकी पसंद का सम्मान करना चाहिए। प्र.म. मोदी ने कई वादे किए लेकिन जनता जानती है कि उनका क्या हुआ ।

Editorial
Next Story
Related News
X
