Pratahkal-Users got angry after seeing Ranveer Singh Attitude
भारतीय स्पेस रिसर्च संस्थान (ISRO) के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलतापूर्वक लैंडिंग से देश में गर्व का माहौल है। चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। इंडिया के हर एक कोने में लोगों ने चंद्रयान- 3 की सक्सेसफुल लैंडिंग का जश्न मनाया। इसरो की सफलता से देश का हर नागरिक खुश है। लेकिन इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रॉल हो गए। रणवीर सिंह का यह वीडियो बांद्रा के डबिंग स्टूडियो के बाहर का है। वीडियो में देखा जा सकता है रणवीर सिंह मास्क लगाए स्टूडियो से बाहर निकलते हैं। इस बीच मीडिया उन्हें चंद्रयान-3 की सफलता के बारे में बताती है। वह रणवीर से कहते हैं, “चंद्रयान 3 सक्सेसफुल हो गया है।” एक्टर इस बात पर कुछ भी कहने की वजाय सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं। रणवीर का यह एटीट्यूड सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया । इसी बात को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक ने कमेंट किया, "ऐसे ही बेवकूफ एक्टर को इंडिया में हाईप मिलती है।" इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, “शर्मनाक! और हम इनको हीरो मानते हैं। रियल हीरो हमारे साइंटिस्ट हैं।" अब रणवीर सिंह का नेक्स्ट प्रोजेक्ट 'डॉन 3' (Don 3) है ।

Editorial

Editorial

Next Story