Pratahkal-Two Sri Lankan players came under the grip of Corona

एक बार फिर कोरोनो (Corona) ने दस्तक दे दी है। एशिया कप 2023 के शुरू होने में महज 5 दिन का समय बाकी रहता है, लेकिन इससे पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंकाई रिपोर्टर दनुष्का अरविंदा के 'अनुसार, मेजबान श्रीलंका (Sri Lanka) टीम के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो और विकेटकीपर कुसल परेरा (Avishka Fernando and Kusal Perera) की कोविड रिपोर्ट पॉजिटव निकली है।
दरअसल, मेजबान श्रीलंका ने अभी तक एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए अपनी स्क्वॉड का एलान नहीं किया है। इस बीच उन्हें टूर्नामेंट से पहले बड़ा झटका लगा है। दोनों खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम की मुश्किलें ओर बढ़ गई है। बता दें कि कुसल परेरा की टीम में वापसी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इससे पहले वह कोविड की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट ने इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
श्रीलंका को 6 दिन बाद एशिया कप में अपना पहला मैच खेलना है। 31 अगस्त को मेजबान श्रीलंका का सामना बांग्लादेश (SL vs BAN) से होना है। वहीं, इस बार ये टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका में फाइनल समेत कुल 9 मैच होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब फर्नांडो और कुसल परेरा कोविड पॉजिटिव पाए गए। पिछले साल श्रीलंका और जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज से पहले फर्नांडों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, बूस्टर डोज के बावजूद उन्हें कोविड हुआ। वहीं, कुसल परेरा भी 2 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले इस महामारी का शिकार बने थे ।
Editorial

Editorial

Next Story