✕
कपड़ा कारोबारियों से लाखों की ठगी करनेवाला गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) के कई कपड़ा सप्लायर्स से 36.33 लाख की ठगी (Fraud) के आरोपी कपड़ा कारोबारी (Cloth Merchants) को पुलिस ने हाल ही में सूरत (Surat) से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठग कारोबारी का नाम नीरज जैन है। जैन के खिलाफ जून में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही नीरज जैन फरार चल रहा था। हालांकि नीरज की एक करीबी सहयोगी और ठगी कांड की सह आरोपी आराधना सिंह अभी भी फरार है।

x

मुंबई । मुंबई (Mumbai) के कई कपड़ा सप्लायर्स से 36.33 लाख की ठगी (Fraud) के आरोपी कपड़ा कारोबारी (Cloth Merchants) को पुलिस ने हाल ही में सूरत (Surat) से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठग कारोबारी का नाम नीरज जैन है। जैन के खिलाफ जून में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही नीरज जैन फरार चल रहा था। हालांकि नीरज की एक करीबी सहयोगी और ठगी कांड की सह आरोपी आराधना सिंह अभी भी फरार है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जैन को मुंबई लाकर अदालत में पेश किया गया जहां उसे 27 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने के निर्देश दिये गये हैं। मुलुंड पुलिस के मुताबिक, नैतिक भाईलाल सावला (30) ने ठगी की यह शिकायत दर्ज कराई थी। सावला के मुताबिक, वर्ष 2020 में नीरज जैन ने उससे कपड़ा खरीदने की पेशकश की थी। जुलाई 2021 में जैन ने सावला का परिचय आराधना सिंह से कराया था। जैन कुछ ही समय में सावला पिता-पुत्र दोनों का भरोसा हासिल करने में कामयाब रहा था। यही वजह है कि जैन के सुझाव पर सावला पिता-पुत्र आराधना सिंह के साथ कारोबार करने को राजी हो गये थे। उन्होंने जैन और आराधना सिंह को अपने आठ से दस कारोबारी परिचितों से भी मिलवाया। ये सभी कपड़ों के होलसेल कारोबारी थे। जैन और सिंह ने इन सभी से लाखों रुपये का माल होलसेल में खरीदा लेकिन वादे के मुताबिक तय समय पर दोनों ने कोई भुगतान नहीं किया। इसके बाद जैन और सिंह दोनों के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
