✕
सेंसेक्स 366 अंक लुढ़का
By EditorialPublished on
अमेरिकी फेड रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष की ब्याज दरों को लेकर जारी बैठक से पहले एशियाई बाजारों में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से शुक्रवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिर गया (Sensex Fell 366 Points)

x

कार्यालय संवाददाता मुंबई । अमेरिकी फेड रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष की ब्याज दरों को लेकर जारी बैठक से पहले एशियाई बाजारों में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से शुक्रवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिर गया (Sensex Fell 366 Points)।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 365.83 अंक अर्थात 0.56 प्रतिशत लुढ़ककर एक सप्ताह बाद 65 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 64,886.51 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 120.90 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट लेकर 19, 265.80 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3763 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2145 में बिकवाली जबकि 1494 में लिवाली हुई वहीं 124 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 40 कंपनियां गिरावट जबकि शेष 11 तेजी पर रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
