RPL Cricket
जोधपुर (कासं)। राजस्थान प्रीमियर लीग (Rajasthan Premier League) की ग्रांड ओपनिंग जोधपुर (Jodhpur) में 27 अगस्त को होगी। इसके ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर कपिल देव (Kapil Dev) ने स्वीकृति दी है और वे भी इस दिन मौजूद रहेंगे। इस आयोजन की सफलता के लिए इससे जुड़े सभी अधिकारियों और क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रशासन, पुलिस के अलावा कई विभागो के मुखिया भी जुड़े। इन सभी को आरपीएल ऑर्गेनाइजेशन कमेटी में शामिल किया गया है। सभी को सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां भी बांटी गई।
इसके बाद कंसल्टेंसी फर्म के साथ मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शहर विधायक मनीषा पंवार, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए आरसीए अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि भारत को पहला वर्ल्ड जीताने वाले कप्तान कपिल देव ने इस आयोजन के ब्रांड एम्बेसेडर बनना स्वीकार किया है और खुद इस मौके पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य मंत्री व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

बॉलीवुड सितारे देंगे प्रस्तुति
इस आयोजन की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेट जैकलीन फर्नांडीस और सिंगर कनिका कपूर प्रस्तुति देंगी। 4 तारीख तक मैच जोधपुर में ही होंगे। इसके बाद सभी मैच जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में होंगे। 10 तारीख को समापन समारोह भी जयपुर में ही होगी ।
बरकतुल्लाह आईपीएल के तैयार, दुर्भाग्य से मैच नहीं हुए
आरसीए अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि जोधपुर का बरकतुल्लाह खां स्टेडियम पूरी तरह से बीसीसीआई के स्टैंडर्ड पर खरा है। इसीलिए यहां पर रणजी के मैच हुए थे। यह आईपीएल के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। बीसीसीआई को इसके लिए हमने निवेदन भी किया था, लेकिन दुर्भाग्य से किन्ही कारणों के कारण यह मैच नहीं हो पाए। हम प्रयास करेंगे कि अगले साल जरूर यहां आईपीएल हो।
राजस्थान के हर जिले से खिलाड़ी
इस प्रतियोगिता के लिए जिला किक्रेट संघ की ओर से हर जिले में ट्रायल लिए गए। इनमें सलेक्ट हुए खिलाड़ी इसमें खेलेंगे। हर जिले के कम से कम एक खिलाड़ी अलग-अलग टीमों में शामिल हुआ है। इसमें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, सीकर और भीलवाड़ा की छह फ्रेंचाइजी टीमें शामिल होंगी।
Editorial

Editorial

Next Story