✕
कांग्रेस में दावेदार सार्वजनिक मना रहे है जन्मदिन, कार्यकर्ताओं की मौज
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | कांग्रेस (Congress) से उदयपुर (Udaipur) शहर विधानसभा की दावेदारी कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर अशोक नगर स्थित एक होटल में शहर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी दी। इस पार्टी में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आते गए ओर चलते गए, लेकिन शहर से ही दावेदारी कर रहे कुछ वरिष्ठ नेताओं ने इस पार्टी से दूरी बनाए रखी।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | कांग्रेस (Congress) से उदयपुर (Udaipur) शहर विधानसभा की दावेदारी कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ (National Spokesperson Gaurav Vallabh) ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर अशोक नगर स्थित एक होटल में शहर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी दी। इस पार्टी में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आते गए ओर चलते गए, लेकिन शहर से ही दावेदारी कर रहे कुछ वरिष्ठ नेताओं ने इस पार्टी से दूरी बनाए रखी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ लम्बे समय से उदयपुर में प्रवास कर रहे है और वे शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में जा रहे है और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे है, लेकिन अब तक वे उदयपुर शहर से दावेदारी की बात को टालते रहे। बुधवार को टिकट के दावेदारों को संगठन के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करनी थी और प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी एक फार्म को भरकर संगठन के पास जमा करवाना था। जिसमें शहर कांग्रेस के ए और बी ब्लॉक की अलग-अलग बैठक में प्रो. गौरव वल्लभ ने भी अपना बायोडेटा दिया था और उदयपुर शहर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद से ही यह स्पष्ट हो गया कि प्रो. गौरव वल्लभ उदयपुर शहर से टिकट की दावेदारी कर रहे है और वे उदयपुर में सक्रिय है। गुरूवार को उदयपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा आए थे तो गौरव वल्लभ उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट भी गए थे और वहां पर स्वागत भी किया था।
शुक्रवार को प्रो. गौरव वल्लभ का जन्मदिन था तो उन्होंने अशोक नगर स्थित एक होटल में पार्टी का आयोजन किया था। इसमें उन्होंने शहर कांग्रेस के नेताओं को और जनप्रतिनिधियों को बुलाया था। बताया जा रहा है कि प्रो. गौरव वल्लभ के बुलावे पर शहर कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी और नेता इस पार्टी में पहुँचे थे, जिनमें मुख्य रूप से वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत भी थी और शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ भी थे। वल्लभ ने इस पार्टी में अन्य दावेदारों को भी निमंत्रित किया था पर अधिकांश नहीं आए। साथ ही अन्य दावेदारों के समर्थकों ने भी दूरी बनाए रखी। यह पार्टी शहर कांग्रेस में चर्चा का विषय बनी रही और शहर विधानसभा से दावेदारी कर रहे अन्य दावेदार इस पार्टी में कौन-कौन गया उस पर निगाह रखे हुए थे। कोई कह रहा था कि यह पार्टी मात्र 50 से 70 के बीच में ही सिमट गई तो अच्छी संख्या में शहर कांग्रेस के लोगों के आने का दावा कर रहा है। गौरतलब है कि जब से गौरव वल्लभ ने उदयपुर शहर से अपनी दावेदारी पेश की है तब से अंदर खाने में उनका विरोध शुरू हो गया है तो एक गुट उनका साथ भी दे रहा है।
- congress Gaurav Vallabh Congress spokesperson Udaipur city assembly ticket National spokesperson of Congress Hosted party for city Congress leaders Rahul Gandhi Birthday party Senior leaders maintain distance from party Other claimants did not attend Udaipur city politics Congress party in Rajasthan Rajasthan assembly elections 2023Gaurav Vallabh Udaipur city assembly ticket

Editorial
Next Story
Related News
X
