drug smuggling
जोधपुर (कासं ) । कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (डीएसटी पश्चिम) के सहयोग से गुरुवार को डेढ़ दो घंटे पीछा कर बाड़मेर हाइवे पर उप निरीक्षक थानेदार की वर्दी पहनकर जीप में मादक पदार्थ ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। जीप से अफीम का दस किलो दूध, 241 किलो डोडा पोस्त और एक लोडेड पिस्तौल और अनेक नम्बर व नाम की प्लेटें जब्त की गईं। वह नीमच से मादक पदार्थ ला रहा था। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) गौरव यादव ने बताया कि डीएसटी प्रभारी एसआइ मनोज कुमार को थानेदार की वर्दी पहने एक युवक के जीप में मादक पदार्थ लेकर आने की सूचना मिली। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने नाकाबंदी की। जीप में फर्जी निवासी दिनेशसिंह ( 38 ) पुत्र थानेदार बनकर आ रहे चालक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस जीप को टक्कर मार तेज रफ्तार से जीप भगा ले गया ।
पुलिस ने वायरलैस सैट पर नाकाबंदी करवाई और जीप का पीछा शुरू किया । तस्कर के बालोतरा की तरफ भागने की संभावना के चलते बालोतरा पुलिस को भी सक्रिय किया गया। करीब डेढ़-दो घंटे पीछा करने के बाद धवा गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी कर जीप को रोक लिया। जीप से अफीम का 10.1 किलो दूध, 241 किलो डोडा पोस्त, एक लोडेड पिस्तौल जब्त की गई। एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर बालोतरा जिले में कल्याणपुर थानान्तर्गत डोली गांव के राजबेरा धोकलसिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में एसआइ मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेम चौधरी, बजरगंसिंह, कांस्टेबल दिनेश, सुनील, बलवीर व फरसाराम शामिल थे।
जज, पुलिस, एसीबी लिखी प्लेटें जब्तः एडीसीपी चंचल मिश्रा ने बताया कि जीप पर उदयपुर की नम्बर प्लेट लगी हुई मिली। जीप आरोपी दिनेश के रिश्तेदार के नाम बताई जाती है। तलाशी में जीप से फर्जी नम्बर प्लेटों के साथ न्यायाधीश, पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो व मानवाधिकार आयोग लिखी प्लेटें भी जब्त की गईं।
रास्ते में वर्दी उतारकर दूसरे कपड़े पहने-
पुलिस ने कुड़ी भगतासनी में जीप को रोकने का प्रयास किया तब चालक दिनेश ने थानेदार की वर्दी पहन रखी थी, लेकिन पकड़े में आने पर वह दूसरे कपड़ों में था । पीछा करने के दौरान रास्ते में उसने हुलिया बदलने के नीयत से वर्दी उतारकर दूसरे कपड़े पहन लिए थे ।
पांच थानों की पुलिस ने डेढ़ घंटे पीछा कर घेराबंदी की
कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह देवड़ा, विवेक विहार थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह, बासनी थानाधिक जितेन्द्रसिंह, बोरानाडा थानाधिकारी देवीचंद ढाका, झंवर थानाधिकारी विजय कुमार व लूनी थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी ने नाकाबंदी कर पीछा किया। तब आरोपी पकड़ा जा सका ।
Editorial

Editorial

Next Story