Pratahkal-Kunwar Rao Gagan Singh took the membership of BJP
जयपुर (कास) । किंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राव गगन सिंह ने गुरुवार को भारी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी, राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह व सदस्यता संयोजक वासुदेव देवनानी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने कहा कि जन सेवा एवं हिंदुत्व जन जागरण में कोरोना काल से ही गगन सिंह द्वारा सराहनीय कार्य किए गए। साथ ही गगन ने आपने हिंदुत्व जन जागरण के लिए मावली क्षेत्र में कई मंदिरों का निर्माण भी करवाया है। भाजपा में इनके जुड़ने से मेवाड़ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा मजबूती मिलेगी।
Editorial

Editorial

Next Story