Pratahkal-Celebration organized on Tulsidas Jayanti
मुंबई । महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी, मुंबई (Mumbai) और साठ्ये काॅलेज द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जयंती (Tulsidas Jayanti) के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक आशीष शेलार (MLA Ashish Shelar) ने गोस्वामी तुलसीदास को भारतीय संस्कृति का पुरोधा कवि बताया। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए साहित्यकार सुधाकर मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में भी महाकवि की उक्तियाॅं प्रासंगिक एवं प्रेरणादायक हैं। बीज वक्तव्य चिंतक वीरेंद्र याग्निक ने दिया। विशेष अतिथि अमरजीत मिश्र थे। अकादमी की उपाध्यक्ष ‌मंजू लोढ़ा ने गोस्वामी तुलसीदास के भक्ति दर्शन को जीवन का अमूल्य मंत्र माना। प्रास्ताविकी अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर अकादमी सदस्य मार्कंडेय त्रिपाठी, श्याम शर्मा, गजानन महतपुरकर, रवीन्द्र कात्यायन, अवधेश राय, रोशनी किरण, संध्या गर्जे, संतोष दीक्षित, राकेश सिंह और रवि दुबे उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story