✕
सीए के घर में घुसकर मौसी की लड़की ने की 52 लाख की लूटपाट
By EditorialPublished on
गावदेवी पुलिस के क्षेत्राधिकार अंतर्गत एक महिला चार्टर्ड एकाउंटेंट के घर (CA House) में घुसकर लूटपाट (Robbery) करने और कब्जा जमाने की कोशिश में सीए की मौसी की लड़की एवं अन्य 10 से 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक , शिकायतकर्ता सीए भुलाभाई देसाई रोड इलाके में रहती है।

x

मुंबई । गावदेवी पुलिस के क्षेत्राधिकार अंतर्गत एक महिला चार्टर्ड एकाउंटेंट के घर (CA House) में घुसकर लूटपाट (Robbery) करने और कब्जा जमाने की कोशिश में सीए की मौसी की लड़की एवं अन्य 10 से 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता सीए भुलाभाई देसाई रोड इलाके में रहती है। शिकायतकर्ता अपने मामा की शोकसभा के लिये गई थी, उसी दौरान उनकी मौसी की लड़की करीब 10 पुरुषों और 3 महिलाओं के साथ उनके घर में घुस गई। आरोपी महिला ने घर के नौकरों को धमकाकर बाहर निकाल दिया और घर में पड़ी नकदी, जेवरात, कागजात और अन्य मिलाकर कुल 52 लाख 65 हजार रुपये के स्वर्णाभूषण और कीमती असबाब लूट लिया। महिला ने शिकायतकर्ता सीए को भी अपने ही घर लौटने से मना करते हुये धमकाया। साथ ही अपना ताला लगाकर वहां से चली गई। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला सीए ने गांवदेवी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
