Pratahkal-Allegations of Fraud of 388 crores from two banks

मुंबई । कैनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Canara Bank and Central Bank of India) को करीब 388 करोड़ रुपये की चपत लगाने के आरोप में सीबीआई (CBI) ने वरूण इंडस्ट्रीज (Varun Industries) के खिलाफ बैंक कर्ज धोखाधड़ी (Fraud) के दो मामले दर्ज किये हैं। सीबीआई का आरोप है कि आरोपी फर्म ने कर्ज का इस्तेमाल गैर मंजूर कामों के लिये किया है। इससे पहले सीबीआई ने इसी तरह के मामले में आरोपित फर्म की सहयोगी कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने वरूण इंडस्ट्रीज, किरण मेहता, कैलाश अग्रवाल को दो मामलों में आरोपित किया है। पहले मामले में शिकायतकर्ता कैनरा बैंक का आरोप है कि वरुण इंडस्ट्रीज और उसके निदेशकों किरण मेहता, कैलाश अग्रवाल तथा कंपनी के दो अज्ञात निदेशकों /अधिकारियों ने ई-सिंडिकेट बैंक (अब कैनरा बैंक) से 119 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी की है। दुसरे मामले में, शिकायतकर्ता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का आरोप है कि आरोपितों ने बैंक को 269 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया है। वरूण इंडस्ट्रीज ने दो बैंकों से कर्ज ललिया और कर्ज की रकम अपने सहयोगी फर्मों के जरिये गैर मंजूर कामों के लिये इस्तेमाल कर ली।
Editorial

Editorial

Next Story