✕
उदयपुर आए पीसीसी चीफ और प्रदेश प्रभारी एयरपोर्ट पर उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
By EditorialPublished on
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रधावा (Sukhjinder Singh Radhawa) और प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) गुरूवार को अलग-अलग समय पर उदयपुर आए। इस दौरान डोटासरा ने भाजपा (BJP) की परिवर्तन यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि इनमें एकजुटता नहीं है, आपस में कलह है।
_202308251301571242.jpg)
x
_202308251301571242.jpg)
उदयपुर. नगर संवाददाता | कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रधावा (Sukhjinder Singh Radhawa) और प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) गुरूवार को अलग-अलग समय पर उदयपुर आए। इस दौरान डोटासरा ने भाजपा (BJP) की परिवर्तन यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि इनमें एकजुटता नहीं है, आपस में कलह है। इसी कारण चार जगहों से परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) निकालनी पड़ रही है, क्योंकि इनमें दावेदार ज्यादा है। इधर उदयपुर आए प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि कांग्रेस (Congress) में जिसे टिकट मिलेगा उसके साथ कार्यकर्ता है। साथ ही कहा कि पार्टी सितम्बर माह में प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।
राजसमंद के रेलमंगरा में हुए एससी एसटी सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुबह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा उदयपुर (Udaipur) आए। इस मौके पर डोटासरा ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी (Congress party) टिकट उसको देगी जो जनता के दिलों में राज करता है। राजस्थान (rajasthan) में गहलोत सरकार (Gehlot government) के कामकाज से जनता खुश है और उनके बीच कोई एंटी इनकम्बेंसी नहीं है । डोटासरा ने कहा कि विधानसभा सीट के लिए बाहरी दावेदार आते हैं यह प्रजातंत्र की खूबसूरती है । कोई कहीं से भी दावेदारी करे टिकट 1 को मिलेगा 100 को नहीं। उन्होंने कहा कि टिकट उसको मिलेगा जो अपने इलाके में जनता के दुख दर्द में भागीदारी निभाता है, पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहा है। लोग जिसको पसंद करते हैं उनको टिकट देंगे। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में सरकार ऐसी योजनाएं लेकर आई जिससे प्रदेश के लोग मजबूत बनेए आमदनी बढ़ने की बात होए बेरोजगारों को रोजगार देने से लेकर उद्योग स्थापित करने की बात हो।
इसके बाद दोपहर को उदयपुर आए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने संगठन में दावेदारी को लेकर हो रहे झगड़े पर कहा कि यह पार्टी के अंदर का मामला है और पार्टी इसे आसानी से निपटा लेगी । आपस में बैठकर बात कर ली जाएगी। साथ ही रंधावा ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर कहा कि भाजपा अब क्या परिवर्तन करेगी जो परिवर्तन करना था वह कांग्रेस ने कर दिया। क्या भाजपा कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर देगी। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस ने 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी, फ्यूलचार्ज माफ कर दिया। अब भाजपा फिर से 200 यूनिट के पैसे लेकर कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर देगी। इस मौके पर रंधावा ने कहा कि प्रत्याशी चयन को लेकर बैठकें हो रही है। पीसीसी के पदाधिकारी को 3-3 जिले दिए है, जो वहां पर जाकर कार्यकर्ताओं से बात कर अपनी सूची बना रहे है और वे अपनी रिपोर्ट सेंट्रल कमेटी को देंगे। रंधावा ने कहा कि सितम्बर माह में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे। एयरपोर्ट पर शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड, देहात अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, पंकज शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।
- पीएम मोदी ने सिर्फ जुमले दिए
डोटासरा ने कहा कि आज नई युवा पीढ़ी व बुद्धिजीवी वर्ग यह जानना चाहता है कि आगे आपका विजन क्या है, इसलिए 2030 विजन के रूप में देख रहे हैं। कांग्रेस का संगठन मजबूत है। गहलोत सरकार ने अच्छे काम किए हैं जनता में सरकार के प्रति कोई एंटी इनकम्बेंसी नहीं है। राहुल गांधी की भारत यात्रा के बाद कांग्रेस का पूरे देश में माहौल बना है। हमारी नेतृत्व क्षमता है, उससे लोगों में लोकप्रियता बढ़ी है। लोग मोदी सरकार के 9 साल के राज से तंग आ गए हैं।
- कार्यकारिणी संतुलित, नये को जोड़ेंगे
उदयपुर देहात कांग्रेस कार्यकारिणी में बगावत करने वालों को शामिल करने पर बोले कि जिला कमेटी की कार्यकारिणी विचार विमर्श कर बनाई जाती है। कोई रह गया होगा तो नाम जोड़ देंगे। बाकी छोटी बड़ी बातें होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि कोई पार्टी की राह से भटक गए तो वापस जुड़ने में मौका देने में कोई हर्ज नहीं है ।
- भाजपा में नेतृत्व का विवाद
डोटासरा ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर कहा कि पहले आक्रोश यात्रा निकाली उसमें भीड़ नहीं जुटा पाए। इनकी कोई रणनीति नहीं है, इनमें कई मतभेद हैं। तीन-चार नेताओं को अलग अलग दिशाओं में भेज रहे हैं। एक साथ नेताओं को नहीं बैठा सकते हैं। सोच रहे है कि मोदी व अमित शाह आएंगे जीता देंगे जबकि ऐसा नहीं है, अब लोगों ने इनको समझ लिया है।
- दावेदार कोई कसर नहीं छोड़ रहे
इधर उदयपुर वरिष्ठ नेताओं के लगातार आगमन पर शहर और विभिन्न विधानसभाओं के दावेदार कांग्रेसी नेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक दावेदार अपने समर्थकों के साथ जा रहे हैं और अपनी दावेदारी पेश करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
