✕
'मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से मंत्री- विधायक अवैध खनन में लिप्त'
By EditorialPublished on
केन्द्रीय कोयला मंत्री (Union Coal Minister) और भाजपा (BJP) प्रदेश के चुनाव प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन का दौर जारी है और पुलिस भी इन बजरी माफियाओं का कुछ नहीं कर पा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के मंत्री और विधायक भी इसमें लिप्त है। ऐसे में प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल नहीं हो सकती है और जिस राज्य में कानून व्यवस्था नहीं होती है उस राज्य का कभी विकास नहीं हो सकता है।
_202308251224402856.jpg)
x
उदयपुर. नगर संवाददाता | केन्द्रीय कोयला मंत्री (Union Coal Minister) और भाजपा (BJP) प्रदेश के चुनाव प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन का दौर जारी है और पुलिस भी इन बजरी माफियाओं का कुछ नहीं कर पा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के मंत्री और विधायक भी इसमें लिप्त है। ऐसे में प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल नहीं हो सकती है और जिस राज्य में कानून व्यवस्था नहीं होती है उस राज्य का कभी विकास नहीं हो सकता है। प्रदेश में परिवर्तन के लिए चार स्थानों से परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी और भाजपा में प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा में गहन चर्चा जारी है और शीघ्र ही फर्स्ट लिस्ट जारी की जाएगी।
केन्द्रीय कोयला मंत्री और भाजपा प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi) ने गुरूवार को 100 फीट रोड़ शोभागपुरा स्थित होटल रॉयल हिस्टीरिया में एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए। जोशी ने कहा कि प्रदेश महिला अत्याचार, बाल अत्याचार में नम्बर वन है। कानून व्यवस्था यहां पर पूरी तरह से विफल है। अवैध खनन चरम पर है और अवैध खनन करने वालों पुलिस व कानून का डर नहीं है। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्शीवाद के अवैध खनन में कांग्रेस (Congress) के सभी मंत्री और विधायक लिप्त है। राजस्थान अब क्राईम, करप्शन, पेपर लीक, अत्याचार व दंगे करवाने के लिए जाना जाता है। जोशी ने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) सरकार बिजली फ्री देने का दावा कर रही है पर राजस्थान में जब बिजली ही नहीं है तो कहां से बिजली फ्री देंगे। कांग्रेस पॉवर के लिए झूठा वादा करती है । यह कांग्रेस की रक्तगत नीति है। जोशी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस से अच्छी योजनाए जारी कर रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, महामंत्री दामोदर अग्रवाल, प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।
- प्रदेश में चार जगहों से निकलेगी परिवर्तन यात्रा :
केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि भाजपा प्रदेश में चार स्थानों से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। जिसमें एक यात्रा बेणेश्वर धाम से शुरू की जाएगी। इसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह (amit shah), प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे।
- भाजपा में कोई फूट नहीं, शीघ्र ही जारी होगी लिस्ट
केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रदेश भाजपा में कोई कलह नहीं है। सभी एक जुट होकर चुनाव लड़ रहे है। चारों जगहों से निकलने वाली यात्राओं में भाजपा नेता रोज अलग-अलग यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की जा रही है और शीघ्र ही भाजपा प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ सीएम के साथ गहलोत की पार्टनरशिप है क्या
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर ईडी की रेड पर केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी कहा कि यह पुराना मामला है, जिसकी जांच चल रही थी। जोशी ने कहा कि गहलोत इतना परेशान क्यों हो रहे है क्या उनकी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सीएम के साथ पार्टनरशिप है क्या।
- छत्तीसगढ़ व राजस्थान की लड़ाई कांग्रेस नेतृत्व क्यों नहीं निपटाता
प्रदेश में बिजली कटौती पर कोयले की सप्लाई कम होने के आरोप पर केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि थर्मल कोल का दाम नहीं बढ़ाया है। प्रदेश को जितने कोयला चाहिए उससे सप्लाई किया जा रहा है। कोयला मंत्री छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच जो विवाद चल रहा है उसे कांग्रेस नेतृत्व क्यों नहीं निपटा रहा है। दोनों ही जगहों पर कांग्रेस की सरकार है ऐसे में कोयले को लेकर चल रहे विवाद को कांग्रेस नेतृत्व को निपटाना चाहिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
