galhot
भरतपुर ( प्रा.सं.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बुधवार को भरतपुर (Bharatpur) को मेडिकल प्रबन्धन के क्षेत्र में दो बडी सौगातें दी हैं जिनमें भरतपुर में करीब 59 करोड रूपये की लागत से बनने वाले पब्लिक हैल्थ कॉलेज का शिलान्यास और 1 करोड 25 लाख रूपये की लागत से तैयार की गई मोबाईल कैंसर निदान वैन का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। वीडियो कॉन्फे 'सिंग के माध्यम से आयोजित समारोह में भरतपुर से सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव (Bhajan Lal Jatav) एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग (Dr. Subhash Garg) सम्मिलित हुये ।
कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के सभी क्षेत्रों में अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से लाभान्वित करने का निरन्तर प्रयास जारी है विशेष रूप से मेडिकल के क्षेत्र में राजस्थान
(rajasthan)
देश में सिरमौर बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी वर्गों के लोगों को निशुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है जिसके लिये मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme) सहित अनेक योजनाएं शुरू कर स्वास्थ्य का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति को दिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भरतपुर में बनने वाले पब्लिक हैल्थ कॉलेज के निर्माण में गुणवत्ता बनाये रखी जायेगी और इसे समय से पूर्व पूरा कराया जायेगा ।
तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि राज्य में निरोगी राजस्थान के सपने को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रतिदिन मेडिकल के क्षेत्र में कोई न कोई नवीन योजना जारी कर रहे हैं। मोबाईल कैंसर निदान वैन जिले के दूरदराज के गांवों में जाकर सम्भावित कैंसर पीडित रोगियों की समय पर जॉच करेगी जिससे रोगी का सम्पूर्ण इलाज सम्भव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पब्लिक हैल्थ कॉलेज निर्माण के लिये नगर विकास न्यास ने मेडिकल कॉलेज के पीछे 4 एकड भूमि आवंटित कर दी है और राज्य सरकार द्वारा भी 58 करोड 42 लाख रूपये का बजट भी आवंटिक कर दिया गया है।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिये कि कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये कैफेटेरिया एवं लाइब्रेरी की चौबीसों घंटे व्यवस्था सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुभाष बंसल ने बताया कि पब्लिक हैल्थ कॉलेज में 25 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। कॉलेज में विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम संचालित किये जायेंगे जिसमें मुख्य रूप से मास्टर इन पब्लिक हैल्थ डिप्लोमा जो चार वर्ष का होगा । उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय में मेडिकल एवं नॉन मेडिकल क्षेत्र के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का यह कार्यक्रम नगर विकास न्यास के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसमें जिला कलक्टर लोकबंधु, नगर विकास न्यास के सचिव कमलराम मीणा, नगर निगम आयुक्त बीना महावर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुभाष बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जिज्ञासा साहनी, उपखण्ड अधिकारी श्रृष्टि जैन पार्षद सतीश सोगरवाल, संतोष फौजदार, दयाचन्द पचौरी, दीनदयाल जाटव, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story