Pratahkal-Speaker of Lok Sabha Om Birla visited Shreeji, was welcomed

(प्रातः काल संवाददाता) नाथद्वारा । लोकसभा (Lok Sabha) अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) मंगलवार देर शाम प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी (Dr. C. P. Joshi) के साथ श्रीजी मन्दिर पहुचे जहाँ जिलाधीश नीलाभ सक्सेना, मन्दिर मण्डल सीईओ जितेंद्र ओझा, जिला पुलिस कप्तान सुधीर जोशी सहित अन्य ने उनकी अगवानी की।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने श्रीजी प्रभु की आरती झाँकी के दर्शन किये। दर्शन के बाद मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने उनका परंपरानुसार समाधान किया । मोती महल चौक में पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी, जिला उपभोक्ता भंडार चैयरमेन पीयूष त्रिपाठी, पार्षद गोपेश बागोरा ने नपा की ओर से श्रीजी की छवि भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
  • शर्मा ने की अपने मित्र बिरला से आत्मिक मुलाकात
नाथद्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के स्कूली व कॉलेज छात्र जीवन के साथी रहे संदीप शर्मा ने नाथद्वारा यात्रा के दौरान बिरला से आत्मिक मुलाकात की।
प्रभु श्रीनाथजी की भोग आरती की झांकी के पश्चात मंदिर परिसर के मोती महल चौक में भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थानीय शाखा के सेवानिवृत्त विकास अधिकारी संदीप शर्मा ने आत्मिक मुलाकात कर एक दूसरे का अभिवादन किया। इस दौरान शर्मा ने बताया कि बिरला और उन्होंने कोटा में स्कूल व कॉलेज में साथ साथ अध्ययन किया था। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दर्शन के उपरांत मोती महल खरा उतरने पर युवाओं के आग्रह पर अचनाक गाड़ी रोककर उतरे नाथद्वारा की प्रसिद्ध पुदीना चाय की चुस्कियां ली। इस दौरान भारी सुरक्षा जाप्ता तैनात रहा। चौपाटी पर लोकसभा अध्यक्ष को चाय की चुस्कियां लेते देख कई गुजराती वैष्णव सेल्फी लेने में जुटे रहे ।
Editorial

Editorial

Next Story