Pratahkal-Remarkable achievement of Chandrayaan3
मुंबई । एनएसई (NSE) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आशीष कुमार चौहान (Ashish Kumar Chauhan) ने कहा कि "मैं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan3) की सफल लैंडिंग की उल्लेखनीय उपलब्धि पर हमारे महान राष्ट्र को अपनी हार्दिक बधाइयाँ देता हूँ। यह असाधारण उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में ऐतिहासिक मील का पत्थर है और यह हमारे राष्ट्र की प्रगति को गति देने वाले वाले बुनियादी मूल्यों की अनुगूँज है। यह उपलब्धि बड़ी से बड़ी ऊँचाइयों को छूने, नई-नई कामयाबियाँ हासिल करने और असंभव की सीमा तक असंभव को धकेलने की हमारी सामूहिक आकांक्षा को बल दे, यही कामना है।"
Next Story