✕
सीपीए सम्मेलन समाप्ति पर राज्य सभा उपसभापति पहुंचे नाथद्वारा, किये दर्शन
By EditorialPublished on
राज्य सभा (Rajya Sabha) के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh) सीपीए सम्मेलन (CPA Conference) की समाप्ति पर श्रीजी नगरी पहुंचे। मोती महल चौक में मन्दिर मण्डल सीईओ जितेंद्र ओझा, एसडीएम मनमोहन शर्मा, संपदा अधिकारी सुधांशु पांडे, पीसीसी सदस्य देवकीनन्द गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, नगराध्यक्ष दिनेश एम जोशी, पार्षद कमलेश कॉमरेड, किशन गाडरी, कुंदन सिंह ने अगवानी की।

नाथद्वारा (प्रातः काल संवाददाता) । राज्य सभा (Rajya Sabha) के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh) सीपीए सम्मेलन (CPA Conference) की समाप्ति पर श्रीजी नगरी पहुंचे। मोती महल चौक में मन्दिर मण्डल सीईओ जितेंद्र ओझा, एसडीएम मनमोहन शर्मा, संपदा अधिकारी सुधांशु पांडे, पीसीसी सदस्य देवकीनन्द गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, नगराध्यक्ष दिनेश एम जोशी, पार्षद कमलेश कॉमरेड, किशन गाडरी, कुंदन सिंह ने अगवानी की। उप सभापति सिंह ने ओएसडी मनीष जोशी सहित अन्य के साथ श्रीजी प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन किये। दर्शन के उपरांत उनका परंपरानुसार समाधान किया गया। सिंह के दर्शन के बाद नपा की ओर से श्रीजी की छबि भेंट कर नाथद्वारा आगमन पर स्वागत हुआ । न्यू कॉटेज में उप सभापति ने सीईओ ओझा व पीसीसी सदस्य गुर्जर से मन्दिर दर्शन पद्धति, भोग, श्रृंगार दर्शन खुलने सहित अन्य की विस्तृत जानकारी ली साथ ही सीईओ ओझा को नाथद्वारा के इतिहास पर ज्ञान की सराहना की। उप सभापति ने दोपहर को मेवाड़ प्रभु एकलिंगनाथ के दर्शन कर दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
Next Story
Related News
X



