✕
कांग्रेस में विधायक दावेदारों की भीड़ मनोनीत और हारे पार्षद प्रत्याशी भी चाहते हैं टिकट
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) ने विधानसभा वार चुनाव (Election) लड़ने के इच्छुक दावेदारों (Contenders) से अपना बायोडेटा मांगा है। इसके लिए शहर विधानसभा (Assembly) के दोनों ब्लॉक ए और बी
_202308241343436152.jpg)
x
_202308241343436152.jpg)
उदयपुर. नगर संवाददाता | आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) ने विधानसभा वार चुनाव (Election) लड़ने के इच्छुक दावेदारों (Contenders) से अपना बायोडेटा मांगा है। इसके लिए शहर विधानसभा (Assembly) के दोनों ब्लॉक ए और बी ब्लॉक ने अलग-अलग बैठकों का आयोजन कर दावेदारों के बायोडेटा लिया, जिसमें शहर विधानसभा के दोनों ब्लॉक में 28 दावेदारों (Contenders) ने आवदेन किया है। इसमें विशेष रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ की ओर से भी शहर विधानसभा के दोनों ब्लॉक में अपनी दावेदारी पेश की है। शहर से दावेदारी कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश खोड़निया ने कहीं पर भी अपना बायोडेटा नहीं दिया है। माना जा रहा है कि वे सीधा संगठन के पर्यवेक्षकों के समक्ष अपनी दावेदारी (Contenders) पेश करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस (State Congress) संगठन ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) को ब्लॉक में अपने आवेदन देने के लिए कहा। यह आवेदन पेश करने के लिए 21 से 23 अगस्त तारीख तय की थी। इस पर बुधवार को आवेदन की आखिरी दिन था, इस पर बुधवार को कई दावेदारों ने अपने आवेदन पेश किया। शहर विधानसभा से आवेदन के लिए ए ब्लॉक की ओर से आवेदन हरिदासजी की मंगरी में स्थान तय किया गया और बी ब्लॉक की ओर से शास्त्री सर्कल पर एक होटल में आवेदन लिए गए। ए ब्लॉक के कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा अपनी कार्यकारिणी के धर्मेश मालवीय, ऋतुराज मिश्रा, भूपेन्द्र शर्मा अपने कार्यालय में मौजूद रहे। वहीं बी ब्लॉक के कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, संगठन महासचिव सूर्यप्रकाश उपाध्याय और अन्य नेताओं व अपनी कार्यकारिणी के साथ मौजूद रहे। आवेदन देने के लिए सुबह से ही दोनों ही स्थानों पर दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों ही ब्लॉक में शहर विधानसभा से 28 दावेदारों ने अपना बायोडेटा देकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। दोपहर बाद भी दोनों ही स्थानों पर ए और बी ब्लॉक अध्यक्ष अपने कार्यालय में बैठे रहे और शाम तक आवेदनों का इंतजार करते रहे।
अन्य विधानसभाओं से भी दिये बायोडेटा
जिले की अन्य सात विधानसभा से भी चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने ब्लॉक कार्यालय में जाकर अपना बायोडेटा दिया। प्रत्येक विधानसभा पर दो ब्लॉक है और एक ब्लॉक धरियावद विधानसभा का आता है। इस तरह से 15 ब्लॉक में कांग्रेस के दावेदारों ने अपना बायोडेटा दिया है। जिले की आठों ही विधानसभा में कई दावेदारों नेताल ठोकी है।
वल्लभ का आवेदन, खोड़निया का नहीं
आवेदन की इस प्रक्रिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उदयपुर शहर से दावेदारी कर रहे प्रो. गौरव वल्लभ ने भी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से ए व बी ब्लॉक कार्यालय में दोनों जगह अपना आवेदन दिया, वहीं दिनेश खोड़निया भी ए व बी ब्लॉक में अपना आवेदन नहीं भेजा । माना जा रहा है खोडनिया सीधा ही प्रदेश नेताओं को अपना बायोडेटा देंगे।
जानकारी मांगी है आवेदन में
कांग्रेस की ओर से आवेदन के लिए दिए गए फार्मेट में सारी जानकारी मांगी है, जिममें दावेदार का शैक्षणिक योग्यता सहितज पूरा परिचय, कांग्रेस में किस-किस पद पर काम किया। कांग्रेस में कौन सा चुनाव लड़ा और कितने वोट मिले और कौन से स्थान पर रहा। साथ ही शहर विधानसभा और उदयपुर लोकसभा में वर्तमान में कौन विधायक है और किस पार्टी से है। साथ ही कांग्रेस
प्रत्याशी कितने मतों से और क्यों हारा। इसके साथ ही भारती, रियाज हुसैन, गोपाल नागर, नजमा मेवाफरोश । किस जाति के कितने वोट है यह भी मांगा है।
25 से 27 तक आएंगे पर्यवेक्षक
जानकारी के अनुसार दावेदारों द्वारा 21 से 23 अगस्त तक विधानसभा के ब्लॉक में जाकर दावेदारी का आवेदन करना है। 24 को ब्लॉक अध्यक्षों को यह आवेदन जिलाध्यक्ष को देना है। इसके बाद इन आवेदनों को लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से तय पर्यवेक्षक 25 से 27 अगस्त के बीच में आएंगे। उदयपुर शहर और उदयपुर देहात के लिए प्रदेश कांग्रेस ने भजनलाल जाटव और मुरारी लाल मीणा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
दावेदारों को देखकर नेता भी हैरान
कांग्रेस में विधायक की दावेदारी हर कोई कर रहा है, जिसे देखकर नेता भी हैरान है। यहां तक पार्षद का चुनाव हारने वाले और आज तक एक भी चुनाव नहीं लड़ने वाले भी विधायक टिकट की दावेदारी कर रहे है। प्रीति शक्तावत, कुंदन सिंह कछेर, कुबेर सिंह चावड़ा। आवेदन कर रहे दावेदारों का कहना है कि आवेदन क्यों ना करें, हो सकता है संगठन एक मौका दे दे। ए व बी ब्लॉक के दोनों कार्यालयों में बैठे नेताओं का कहना है दावेदारी करने से पहले कम से कम दावेदारों को धरातल पर अपनी स्थिति को देखना चाहिए।
उदयपुर शहर विधानसभा
प्रो. गौरव वल्लभ, पंकज कुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, जगदीश राज श्रीमाली, अजय पोरवाल, राजीव सुवालका, दिनेश श्रीमाली, केके शर्मा, बाबूलाल जैन, दीपक सुखाड़िया, सीमा चोरड़िया, शिप्रा उपाध्याय, रविन्द्र पाल सिंह कप्पू, अजय जैन, लोकेश चौधरी, मनीष श्रीमाली, देवेन्द्र कुमार माली, कुणाल प्रभाकर, वालू सालवी, गुणवंती जोशी, पंकज पोखरना, मदन पंड़ित उर्फ मदनलाल, दौलतराम साहू, डॉ. अनुज शर्मा, गिरिश भारती, रियाज हुसैन, गोपाल नगर नजमा मेवाफरोश |
खेरवाड़ा विधानसभा
डॉ दयाराम परमार, बंशीलाल मीणा, कालूराम मीणा|
गावली विधानसभा
पुष्कर डांगी, सुरेश सुथार, राजेंद्र गोखरू, जगदीश राज श्रीमाली, जीत सिंह चुंडावत, नरेंद्र चंडालिया, भंवरलाल गुर्जर, कामिनी गुर्जर, निरंजन चौधरी, गोवर्धन सिंह चौहान, गोपाल सिंह चौहान, मोहन जाट, लव कुमार पुरोहित, कमल डांगी, डॉ महेश त्रिपाठी।
सलूंबर विधानसभा
रघुवीर सिंह मीणा, बसंती देवी मीणा, रेशमा मीणा, कन्हैया लाल मीणा, गौतम लाल मीणा, नगराज मीणा |
वल्लभनगर विधानसभा
प्रीति शक्तावत, कुंदन सिंह कछेर, कुबेर सिंह चावड़ा।
उदयपुर ग्रामीण विधानसभा
विवेक कटारा, ललूराम मीणा, शंकर मीणा, मोहन मीणा, शारदा रोल।
गोगुंदा विधानसभा
डॉ मांगीलाल गरासिया, सवाराम गमेती।
झाडोल विधानसभा
हीरालाल दरागी, शंभू लाल कसूता, विजय प्रकाश वडेरा, सदन कुमारी दराजी, सुनील कुमार भजाल, राधा देवी परमार, प्रकाश चंद दूगरी, हेमंत कुमार गरासिया, पुष्कर लाल डामोर, लाल गरासिया, रूपलाल वाहिया, शाल खाखरिया, प्रकाश चंद वडेरा, रामसिंह गरासिया।
- Rajasthan Congress Upcoming Assembly Election Udaipur City Assembly 28 contenders Prof. Gaurav Vallabh Dinesh Khodaniya Block office Application form From 25 to 27 August Bhajanlal Jat Murari Lal Meena Councillor election Those who have not fought any election till date Politics Election Organization Ticket Claim Congress leader Udaipur Rajasthan India Congress Rahul ghandhi Rajasthan Congress: 28 contenders for Udaipur City Assembly

Editorial
Next Story
Related News
X
