✕
तिरंगे के लिए प्रधानमंत्रीमोदी का जबर्दस्त सम्मान
By EditorialPublished on
ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पहुंचे प्र.म. मोदी (PM Modi) का तिरंगे के लिए सम्मान देखने को मिला।

x

जोहानिसबर्ग (एजेंसी)। ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पहुंचे प्र.म. मोदी (PM Modi) का तिरंगे के लिए सम्मान देखने को मिला।
यह वाकया उस वक्त हुआ जब विभिन्न देशों के प्रमुख मंच पर अपनी जगह पर खड़े होने के लिए पहुंच रहे थे। राष्ट्र प्रमुखों की जगह तय करने के लिए वहां पर उन देशों के झंडे रखे हुए थे। प्र.म. मोदी जब अपनी जगह लेने के लिए पहुंचे तो उनकी नजर जमीन पर पड़े तिरंगे पर पड़ी। यह देखते ही वह झुके और तिरंगा उठा लिया। दिलचस्प बात यह रही कि उनके साथ मौजूद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा (President Ramaphosa) अपने देश के झंडे पर पैर रख चुके थे। जब उन्होंने प्र. म. मोदी को झंडा उठाते हुए देखा तो वह भी अपने देश का झंडा उठाने के लिए झुक गए।
वॉलंटियर को देने के बजाए खुद संभालकर रखा तिरंगा
प्र.म. मोदी ने तिरंगा उठाने के बाद इसे अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने भी अपने देश का झंडा उठाया । यह देखकर एक वॉलंटियर मंच पर पहुंचीं और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने उठाया हुआ झंडा उन्हें दे दिया। वॉलंटियर ने प्र.म. मोदी से भी उनका झंडा मांगा। तब तक प्र.म. मोदी तिरंगे को अपनी जेब में रख लिया था और उसे देने से इंकार कर दिया। इस तरह प्र.म. मोदी ने दिखाया कि वह अपने देश के राष्ट्रीय झंडे (National flag) को पूरी इज्जत देते हैं और उसे किसी अन्य के हाथों में देने के बजाए अपने पास संजोकर रखना ज्यादा पसंद करते हैं।
ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट में हुए शामिल
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में रामफोसा अपने देश के झंडे पर पैर 'ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट' (BRICS Leaders Retreat) में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पांच देशों रख चुके थे। जब उन्होंने प्र.म. मोदी के समूह के अन्य नेताओं के साथ प्रमुख वैश्विक घटनाक्रमों और को झंडा उठाते हुए देखा तो वह भी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान तलाशने के लिए ब्रिक्स के मंच अपने देश का झंडा उठाने के लिए का लाभ उठाने पर चर्चा की मोदी दक्षिण अफ्रीका और यूनानी चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को जोहानिसबर्ग पहुंचे।

Editorial
Next Story
Related News
X
