Justice for all, Legal access, Lawyers' rights, Social justice, Udaipur to get virtual high court bench, Udaipur high court bench, Virtual high court bench, High court bench in Udaipur, High court bench in Udaipur, Udaipur to get virtual high court bench, Udaipur high court bench, Chief Justice of India,  Virtual high court bench, High court bench in Udaipur, Udaipur lawyers win, Rajasthan,  Law Minister, Victory,
उदयपुर. नगर संवाददाता | लम्बे समय से उदयपुर (Udaipur) में हाईकोर्ट (High Court) बेंच को लेकर चल रहा आंदोलन अब सफलता की ओर जाता हुआ नजर आ रहा है। उदयपुर से दिल्ली गए अधिवक्ताओं ने केन्द्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की और केन्द्रीय विधि मंत्री (Union Law Minister) ने उदयपुर (Udaipur) में हाईकोर्ट की वर्चुअल बैंच का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन के बाद उदयपुर (Udaipur) के अधिवक्ताओं ही नहीं बल्की आमजन में भी खुशी की लहर दौड़ गई।
केन्द्रीय विधि मंत्री (Union Law Minister) अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में वर्चुवल हाईकोर्ट बेंच की घोषणा के बाद से ही उदयपुर (Udaipur) में अधिवक्ताओं ने आंदोलन शुरू क दिया। उदयपुर (Udaipur) में हाईकोर्ट (High Court) की बैंच की मांग के लिए पिछले 42 वर्षों से एक आंदोलन चल रहा था, जिसको दरकिनार कर पहले बीकानरे में वर्चुअल हाईकोर्ट (High Court) की घोषणा कर दी। इसी लेकर विरोध प्रदर्शन किया और मंगलवार शाम को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सांसद अर्जुनलाल मीणा के नेतृत्व में दिल्ली गया। जहां पर विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की जिस पर विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आश्वासन के साथ विश्वास दिलाया पूरे भारत (India) में 10 जगह वर्चुअल हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की जाएगी, जिसमें राजस्थान (Rajasthan) में तीन जगह को चयनित किया। जिसमें उदयपुर (Udaipur), कोटा व बीकानेर में स्थापना होगी ।
विधि मंत्री (law minister) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि इस संबंध में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (Chief Justice of India) से चर्चा कर अधिकारिक रूप से जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी, क्योंकि उदयपुर (Udaipur) की आर्थिक व सामाजिक जन स्थिति को देखते हुए उदयपुर (Udaipur) में वर्चुअल हाई कोर्ट बेंच की स्थापना करनी जनहित में आवश्यक है, जिसे जल्द से जल्द उदयपुर (Udaipur) में वर्चुअल हाई कोर्ट प्रारंभ कर दी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में बार एसोसिएशन उदयपुर (Association Udaipur) के अध्यक्ष राकेश मोगरा, पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट (High Court) बेंच संघर्ष समिति के संयोजक रमेशचंद्र नंदवाना, महासचिव रामकृपा शर्मा, बार काउंसिल राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व अध्यक्ष हर्ष मेहता, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल, महेंद्र कुमार नागदा, भरत कुमार वैष्णव, वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण व्यास, चेतन पुरी गोस्वामी थे ।
Editorial

Editorial

Next Story