BJ
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता ) । राजस्थान (rajasthan) में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) में फिर से सत्ता हासिल करने के लिए राज्य के सीएम अशोक गहलोत जनता को लुभाने वाली योजनाएं लॉन्च कर रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा (BJP) ने भी कांग्रेस (Congress) को सत्ता से बेदखल करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भाजपा राज्य में चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह (amit shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) सहित कई टॉप नेताओं को तैनात करने वाली है।
  • प्रदेश में भाजपा निकालेगी 4 परिवर्तन यात्राएं
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में 23 दिनों के भीतर 4 परिवर्तन यात्राएं (parivartan yatra) निकालने जा रही है। भाजपा ने इसको लेकर शेड्यूल भी तैयार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सितंबर की 2, 3, 4 और 5 तारीख को यात्राएं शुरू होंगी। ये सभी यात्राएं 25 सितंबर को जयपुर पहुंचेंगी, जहां प्र.म. नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) एक मैगा रैली को संबोधित करेंगे।
  • पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह पहली परिवर्तन यात्रा को सवाई माधोपुर (Madhopur) के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जबकि दूसरी यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
(JP Nadda) रवाना करेंगे। भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा का आगाज डूंगरपुर के बेणेश्वर मंदिर से किया जाएगा। सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा को जैसलमेर के रामदेवरा से रवाना करेंगे जबकि चौथी परिवर्तन यात्रा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) द्वारा हनुमानगढ़ (Hanumangad) के गोगामेड़ी मंदिर से रवाना की जाएगी।
  • वसुंधरा राजे, गजेंद्र शेखावत जैसे दिग्गज लेंगे हिस्सा
भाजपा के इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje), केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat)
, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी (cp joshi) और विधानसभा में विपक्ष के उपनेता सतीश पूनिया (Satish Poonia) भी हिस्सा लेंगे । के अनुसार, भाजपा की ये यात्राएं राज्य की सभी 200 विधानसभाएं को कवर करेंगी। इन 23 दिनों में हर जिले में सभाएं होंगी और व्यापक अभियान चलाए जाएंगे। आपको बता दें कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटे हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला था । 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था लेकिन कांग्रेस पार्टी 99 सीटों पर जीतकर राज्य में सबसी बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी जबकि भाजपा को 73 सीटें हासिल हुई थीं। बाद में कांग्रेस पार्टी के अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) निर्दलीय विधायकों और बीएसपी विधायकों के समर्थन से राजस्थान के सीएम बने ।
Editorial

Editorial

Next Story