✕
क्या तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने चोरी छिपे कर ली शादी?
By EditorialPublished on
'बिग बॉस 15' (Bigg Boss - Season 15) की विजेता और नागिन की लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejashwi Prakash) आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। तेजस्वी प्रकाश कभी अपनी लव लाइफ तो कभी अपने चुलबुले अंदाज की वजह से छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली तेजस्वी पेपराजी की भी चलेती हैं। उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) भी एक्ट्रेस की तरह ही काफी पॉपुलर हैं।

x

'बिग बॉस 15' (Bigg Boss - Season 15) की विजेता और नागिन की लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejashwi Prakash) आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। तेजस्वी प्रकाश कभी अपनी लव लाइफ तो कभी अपने चुलबुले अंदाज की वजह से छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली तेजस्वी पेपराजी की भी चलेती हैं। उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) भी एक्ट्रेस की तरह ही काफी पॉपुलर हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। एक बार फिर दोनों से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग दोनों की चोरी छिपे शादी (Marriage) होने की कयास लगा रहे हैं। पूरा मामला क्या है, ये आपको बताते हैं । तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने हाल में ही एक साथ इजरायली काउंसिल जनरल कोब्बी शोशानी से मुलाकात की। इस मुलाकात बाद कोब्बी ने दोनों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। कॉबी ने इस पोस्ट पर एक कैप्शन लिखा, जिस पर सभी की निगाहें अटक गईं। हर किसी का ध्यान बस इसी पर हैं और अब लोग इस पोस्ट को देखने के बाद सवाल कर रहे हैं कि क्या तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने चोरी छिपे शादी कर ली है? तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कोव्वी ने कैप्शन में लिखा, 'करण कुंद्रा प्रिय अभिनेता होने के साथ-साथ एक सज्जन व्यक्ति भी हैं। उनकी पत्नी तेजस्वी प्रकाश से मिलकर बहुत खुशी हुई।' कोब्बी के पत्नी लिखने पर हर किसी का ध्यान जा रहा है। इस पोस्ट पर करण कुंद्रा ने रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कोब्बी के इस पोस्ट पर कमेंट किया, 'हमें अपने घर पर आमंत्रित करने और हमें परिवार जैसा महसूस कराने के लिए धन्यवाद ।' अब कई लोग जानना चाहते हैं कि तेजस्वी को कोब्बी ने करण की पत्नी लिखकर क्यों संबोधित किया? बता दें, 'बिग बॉस 15' जीतने के बाद से ही एक्ट्रेस 'नागिन' में नजर आ रही हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
