✕
पूर्व विधायक कांता भील और एईएन के बीच हाथापाई
By EditorialPublished on
बांसवाड़ा (प्रात:काल संवाददाता)। कांग्रेस विधानसभा (Congress Assembly) चुनाव (Election) के लिए दावेदारों से आवेदन मांग रही है। बांसवाड़ा जिले (Banswara District) की गढ़ी विधानसभा सीट (Assembly Seat) के लिए बुधवार को आवेदन के दौरान पूर्व
_202308241439499208.jpg)
x
_202308241439499208.jpg)
बांसवाड़ा (प्रात:काल संवाददाता)। कांग्रेस विधानसभा (Congress Assembly) चुनाव (Election) के लिए दावेदारों से आवेदन मांग रही है। बांसवाड़ा जिले (Banswara District) की गढ़ी विधानसभा सीट (Assembly Seat) के लिए बुधवार को आवेदन के दौरान पूर्व विधायक एवं गढ़ी प्रधान कांता भील और आवेदन के लिए आए एईएन के बीच हाथापाई हो गई। इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष और आवेदन करने पहुंचे सरकारी टीचर के बीच जमकर बहस हुई। हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं (workers) ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (congress committee) के निर्देशों पर बांसवाड़ा जिले (Banswara District) की सभी विधानसभा सीटों पर विधायक उम्मीदवारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इसी के तहत गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में भी प्रभारी दिनेश श्रीमाली और मुकेश जोशी बुधवार को आवेदन लेने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस से दावेदारी करने वाले प्रत्याशी अपना आवेदन प्रभारी को दे रहे थे। कांग्रेस से दावेदारी के लिए बागीदौरा पंचायत समिति के एईएन महिपाल कटारा भी पहुंचे थे। महिपाल कटारा आवेदन के लिए जैसे ही प्रभारी के पास पहुंचे तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओ ने कहा की कोई सरकारी कर्मचारी कैसे आवेदन कर सकता है।
कार्यकर्ताओं ने शांत कराया मामला
इस पर एईएन महिपाल ने भी कर्मचारी के आवेदन को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं होने की बात कही। इसी बीच कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा देकर आने के लिए कहने लगे। पूर्व विधायक और गढ़ी प्रधान कांता भील भी इसे लेकर नाराज हो गई और बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते कांता भील और एईएन महिपाल के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई देख कार्यकर्ता भी चौक गए और बीच बचाव करते हुए मामला शांत करवाया।
ब्लॉक अध्यक्ष और टीचर में बहस
यह मामला शांत ही हुआ था की परसोलियां से उपर प्राइमरी स्कूल के टीचर योगेश खांट आवेदन करने पहुंचे। इसे नाराज ब्लॉक अध्यक्ष शिवलाल पूरी भी गुस्से में आ गए। सरकारी कर्मचारियों के आवेदन को लेकर दोनों में जमकर बहस हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मामला शांत करवाया। गढ़ी विधानसभा के लिए कुल 9 आवेदन प्रभारी को मिले हैं।
मुझे कांग्रेस का प्रचार करते हुए किया एपीओ
मैं टिकट मांगा था और इस बार फिर से आवेदन कर रहा हूं। 2008 से कांग्रेस का ऑनलाइन मेंबर हूं। मैंने पार्टी के कई सारे काम किए हैं। सरकारी अधिकारी होने के नाते मैंने अपरोक्ष काम किए हैं। मुझे कांग्रेस का प्रचार करते हुए एपीओ भी किया गया था, लेकिन अभी तानाशाही की वजह से मैं वहां आवेदन लेकर गया था। पर्यवेक्षक ने पूछा आप क्या करते हैं बताया में एईएन हूं, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता भी हूं। इस पर पर्यवेक्षक ने आवेदन लेने से मना कर दिया। प्रधान ने चांटा मारने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बचाव किया। लोकतंत्र में सभी को दावेदारी का अधिकार है और टिकट देने का काम कांग्रेस आलाकमान का है।
महिपाल कटारा, एईएन मैं शिक्षक संगठनका जिलाध्यक्ष हूं। मैं आज आवेदन के कर्मचारी बताकर आवेदन लेने से इनकार कर दिया। कोई लिए पहुंचा था, लेकिन ब्लॉक अध्यक्ष और प्रधान ने सरकारी रूल्स नहीं है की सरकारी कर्मचारी आवेदन नहीं कर सकता। मैंने 2013 और 2018 में भी आवेदन किया था। वर्ष 1957 से लेकर मेरे ग्रांड फादर कांग्रेस से जुड़े थे। पूर्व विधायक भी अभी पी कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष है। कांग्रेस से जुड़ा होने से दावेदारी कर रहा हूं, लेकिन पूर्व विधायक और प्रधान ब्लॉक
अध्यक्ष पर दबाव बनाकर सरकारी कर्मचारी के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं।
-योगेश खांट, टीचर
- Former MLA Kant Bhil and AEN Involved in Scuffle Congress Demands for Assembly Elections Government Employees Providing Biometric Data Clash Between Former MLA Kant Bhil and AEN During Congress Nomination Filing Process in Banswara Nomination Filing for Congress Assembly Elections in Banswara Congress Leaders' Clash During Nomination Filing in Banswara Controversy in Congress Nomination Filing Assembly Seat Disruption Government Employees Refuse Biometric Data Sharing Congress Leaders' Friction Over Government Employees Object to Data Sharing in Congress Nomination India election Udaipur RajasthanCongress Nomination in Banswara

Editorial
Next Story
Related News
X
