Chandrayaan3 Jodhpur Celebration
जोधपुर (सं)। देश भर में चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के बाद खुशियां मनाई जा रही है। वहीं कई आयोजनों के साथ स्क्रीन पर लैंडिंग को लाइव भी दिखाया वहां जश्न भी मनाया गया। जोधपुर (Jodhpur) में भी हर कहीं जश्न का माहौल नजर आया। आतिशबाजी के साथ मिठाई खिला कर एक दूसरे का मुंह मीठाकरवा कर बधाईयां दी गई गांधी मैदान में स्क्रीन लगाकर लाइव टेलीकास्ट दिखाया और जैसे ही चंद्रयान की लैंडिंग हुई लोग नाचने लगे। इधर भाजपा द्वारा जूनाखेड़ापती मंदिर में भी आतिशबाजी हुई मिठाई बांटी गई । सांगरिया फांटा पर भी लोगों ने जश्न मनाया। इससे पहले लोगों ने पूजा पाठ कर सफल लैंडिंग की मंगल कामना की।
हवन पूजन के साथ मंत्र जाप- भाजपा की ओर से जूना खेड़ापती मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने बताया कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए शाम 4 बजे से मंत्रोच्चारण किया गया। यज्ञ और प्रार्थना का आयोजन भी हुआ ।
साथ ही लैंडिंग लाइव स्क्रीन पर दिखाने के बाद उत्सव मनाया गया । उत्साह उत्सव का आयोजन कर मिठाई आतिशबाजी की।
जोधपुर सूरसागर रोङ स्थित मनोकामेश्वरनाथ डूंगरिया महादेव मन्दिर मे देश प्रेमी भक्तो ने स्वदेशी चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए वेदिक विप्रो द्वारा विशेष पूजन व शिव रूद्राभिषेक करवाया गया । विघ्नहर्ता गणपति पूजन कर 108 कुंभकलश से पंचोपचार शिव रूद्राभिषेक किया। इस अवसर पर वेदिक व पंडितो के साथ हंसराजधूत, मनीषधूत, नीरजशाह, गोविन्द फोफलिया, ललीतमुथा, सुरेश कारगवाल सहित अनेक वदेशप्रेमी उपस्थित रहे ।
नगर निगम में हनुमान चालीसा पाठ
चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए उपमहापौर नगर निगम दक्षिण किशन लड्ढा के कार्यालय में स्वस्ति मंत्र उचारण व हनुमान चालीसा का पाठ डॉ. पं. पवन कुमार शास्त्री, सुशील कुमार शास्त्री की टीम के द्वारा किया गया। जिला प्रवक्ता दिनेश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष श्याम सुंदर गौड़, सोशल मीडिया संभाग सह सयोजक, कुंदन गौड़, हेमराज माली, आमीन कारवाँ, मूला राम ढाका, स्वरूप सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर प्रजापत, पवन लड्ढा, द्वारा चंद्रायान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की गयी ।
Editorial

Editorial

Next Story