Amit Shah BJP
गंगापुर सिटी ( प्रा.सं.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के 26 अगस्त को गंगापुर (Gangapur) के थड़ी गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तैयारियों में जुट गई है। बुधवार को सहकार किसान सम्मेलन के संयोजक पूर्व अध्यक्ष, ट्राईफैड, भारत सरकार (Indian Government) एवं पूर्व विधायक टोडाभीम रमेश चंद मीणा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन अग्रसेन रिसोर्ट में किया । जिसमें पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 अगस्त को प्रातः 11.00 से जयपुर रोड़ स्थित थली गांव मे विशाल सहकार किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसको केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे साथ ही मीणा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी किसान सभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद्र मीणा ने सहकार किसान सम्मेलन में एक लाख से ज्यादा किसान शामिल होंगे। मीणा ने सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में किसान सम्मेलन में भाग लेकर केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी से लाभान्वित होकर किसान सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा पूर्व उपसभापति दीपक सिंगल भाजपा नेता धन सिंह मावई आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
Next Story