Pratahkal-33-year-old Navi Mumbai woman Online Fraud
मुंबई । ऑनलाइन नौकरी की पेशकश के जाल में फंसकर (Online Fraud) नवी मुंबई (Navi Mumbai) की एक 33 वर्षीय महिला ने अपने 17 हजार रुपये गंवा दिए। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। साइबर पुलिस (Cyber Police) स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने नवी मुंबई के कामोठे इलाके की पीड़िता से टेलीग्राम ऐप के जरिए संपर्क किया था। आरोपियों ने महिला को एक वेबसाइट पर ऑनलाइन और घर बैठे काम करने की पेशकश की और बड़ी रकम देने का भी वादा किया। नौकरी की पेशकश के लिए, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर 9 से 14 अगस्त, 2023 के बीच महिला से 17 हजार से अधिक रुपये लिए। अधिकार ने कहा कि काम पूरा करने के बाद, जब पीड़िता ने अपनी कमाई और जो पैसा उसने उन्हें दिया था, उसका भुगतान मांगा तो आरोपियों ने उसे गोलमोल जवाब दिया और बाद में संपर्क से बाहर हो गए। महिला को आरोपियों की तरफ से जब कोई भी जवाब नहीं मिला तो उसने नवी मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।
Editorial

Editorial

Next Story