✕
2100 पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम
By EditorialPublished on
नगर के वीर पता सर्कल पर मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पर स्थानीय महिला मंडल के सहयोग से 2100 पार्थिव शिवलिंग (2100 Parthiv Shivling) बनाकर पंडित दुर्गेश द्वारा सामूहिक विधी विधान द्वारा पूजन किया गया। हनुमान मंदिर के महंत नंदादास महाराज ने बताया की श्रावण मास के चलते पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन कर गंगा में प्रवाहित किया जाता है।

x

आमेट (प्रा.सं.) । नगर के वीर पता सर्कल पर मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पर स्थानीय महिला मंडल के सहयोग से 2100 पार्थिव शिवलिंग (2100 Parthiv Shivling) बनाकर पंडित दुर्गेश द्वारा सामूहिक विधी विधान द्वारा पूजन किया गया। हनुमान मंदिर के महंत नंदादास महाराज ने बताया की श्रावण मास के चलते पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन कर गंगा में प्रवाहित किया जाता है। जिससे परिवार में विघ्नबाधाएं दूर होकर सुख समृद्धि प्राप्त होती है। इस कार्यक्रम में महंत सीताराम दास (शांतिनाथ चौराया), रामदास महाराज बाहर का अखाडा, समर्थ दास पबराणा, रामदास महाराज अयोध्या, जगदीश दास, मोनी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ । कार्यक्रम में रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में महिला मंडल की कई महिलाओं समेत पन्नालाल प्रजापत, श्रवण जोशी, मांगीलाल रेबारी, राम सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
