Water scarcity Gangapur
(प्रातः काल संवाददाता) गंगापुर। गंगापुर (Gangapur) नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में पेयजल को लेकर परेशान महिलाओं ने आज भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दया सैनी (BJP Mahila Morcha President Daya Saini) की अगुवाई में जलदाय विभाग (Water Supply Department) के दफ्तर पहुंचकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और वहां मौजूद अफसर को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए खिंचाई की। महिलाओं ने हाथ में थाली में चम्मच लेकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि वार्ड नंबर 6 में पिछले एक सप्ताह से जलदाय विभाग द्वारा जलापूर्ति नहीं की जा रही है साथ ही पेयजल वितरण का कोई समय निश्चित नहीं है जिसके चलते महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलापूर्ति के समय प्रेशर नहीं होने के कारण ऊपरी हिस्से के मकानों में पानी नहीं मिल पाता है। विगत लंबे समय से पेयजल किल्लत की समस्या खड़ी हुई है लेकिन जलदाय विभाग के अफसर सुनने को तैयार नहीं है उधर जलदाय विभाग के अफसर का तर्क था कि के चंबल परियोजना से पेयजल कटौती के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है अति शीघ्र इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story