✕
जोधपुर जिला राजपुरोहित महासभा की बैठक
By EditorialPublished on
जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) ग्रामीण जिला राजपुरोहित महासभा की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने संगठित समाज की बात कही। कहा कि कोई भी बिखरा हुआ समाज प्रगति नहीं कर सकता। आजादी के 76 वर्षों

x

जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) ग्रामीण जिला राजपुरोहित महासभा (Rajpurohit Mahasabha) की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें राजस्थान (Rajasthan) प्रदेश राजपुरोहित महासभा के अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने संगठित समाज की बात कही। कहा कि कोई भी बिखरा हुआ समाज प्रगति नहीं कर सकता। आजादी के 76 वर्षों में राजपुरोहित समाज संगठित नहीं है। जिससे राजनीतिक जीवन में हमारे अस्तित्व को चुनौती मिलती आ रही है। इसलिए संगठित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने महासभा में उपस्थित साथियों को सामाजिक और राजनीतिक ताने- बाने को प्रदेश, जिला, ब्लॉक, ग्राम स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। कहा कि किसी भी समाज का विकास लोकतांत्रिक प्रणाली से प्राप्त सत्ता और शक्ति से ही संभव है, वह शक्ति जब प्राप्त होती है तब समाज संगठित होता है। राजपुरोहित समाज में संगठन का अभाव पिछले 76 वर्षों से चला आ रहा था। इसके चलते कोई भी राजनीतिक दल हमें गंभीरता से नहीं लेता है। इसके चलते लगातार समाज का शोषण हो रहा है।
इसलिए वर्तमान समय में राजनीति से ऊपर उठकर संगठित समाज के निर्माण के साथ यह सामाजिक बिखराव का मिथक संयुक्त रूप से हमें तोड़ना पड़ेगा। तभी हम सत्ता और विभिन्न राजनीतिक संगठनों की प्रभावी भूमिका में आएंगे। खेतारामजी महाराज के आशीर्वाद से समाज आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। हमें छोटे-छोटे समुदाय की संगठन शक्ति से प्राप्त अधिकारों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्होंने कम समय में कितनी सफलता प्राप्त की है।
कार्यक्रम में जोधपुर ग्रामीण महासभा पूर्व के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लूणावास ने संगठन की शक्ति से ही सफल बनने का आह्वान करते हुए अब तक हुए संगठन गठन और भावी योजनाओं का प्रतिवेदन बैठक में पेश किया। उन्होंने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में जैसलमेर, जोधपुर ग्रामीण, पश्चिम, शहर और जोधपुर पूर्व इकाइयों की विस्तारित बैठक होगी ।
प्रदेश प्रतिनिधि भीख सिंह रड़वा ने कहा कि प्रदेश में तीव्र गति से महासभा की जिला और ब्लॉक इकाइयों का गठन हो चुका है। जल्द ही गांव स्तर पर संगठन खड़ा किया जाएगा। बैठक को जोधपुर ग्रामीण पश्चिम जिलाध्यक्ष सतीश सिंह भाटेलाई, जैसलमेर जिलाध्यक्ष धन सिंह झाबरा, बालोतरा जिलाध्यक्ष कपिल सिंह पटाऊं, युवा महासभा अध्यक्ष बजरंग सिंह बड़ली, विजय सिंह बाड़ा, मुकेश सिंह उनरलाई, लूम सिंह कनोडिया, पदम सिंह लूणावास, प्रेम सिंह नंदवान, करण सिंह डोली, विजय सिंह गजसिंहपुर, नथमल सिंह खरा, ओम सिंह, विजय सिंह, शंकर सिंह, अशोक सिंह बड़ली, दिनेश सिंह खाराबेरा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन राजेंद्र सिंह ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
