Pratapnagar police station clash, bar Association,  Advocates assaulted in Pratapnagar , Lawyers protest and violence, Police brutality in Pratapnagar , Demand for justice after lawyer assault, Lawyers clash with police officers, Pratapnagar legal community,  Lawyers demand accountability in assault case, Violent confrontation at Pratapnagar police station, Advocates seek action in Pratapnagar incident, India, Pratapnagar district, law, police, udaipur,
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। बार एसोसिएशन (Bar Association) के एक अधिवक्ता के साथ रविवार रात्रि को प्रतापनगर (Pratap nagar) थानाधिकारी व जाब्ते के साथ मारपीट कर दी, जिससे विरोध में काफी संख्या में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्री में घुस गए और एडीएम सिटी कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
करीब तीन घंटे तक अधिवक्ता एडीएम कार्यालय के बाहर बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। अधिवक्ताओं की मांग थी कि प्रतापनगर थानाधिकारी सहित मारपीट करने वाले चारों को थाने से हटाया जाए व चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ताओं की मांग को मानते हुए प्रतापनगर थानाधिकारी हिमांशु सिंह को एपीओ करते हुए जांच होने तक एसपी कार्यालय अटैच कर दिया, जहां पर प्रतिदिन हाजिरी देनी होगी । जानकारी के अनुसार अधिवक्ता कमलेश सालवी रविवार रात्रि को नाकोड़ा नगर स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। नाकोड़ानगर जाने के लिये सर्विस लाईन पर कार लेने के लिए टर्न किया तो थानाधिकारी हिमांशुसिंह, हैड कांस्टेबल लालसिंह व ड्राईवर जसंवत व अन्य जवानों ने उसे रोककर मारपीट की और जबरन थाने पर ले जाकर रात भर बैठा दिया, जिसे सुबह छोड़ा गया। दोपहर को जब यह बात अधिवक्ताओं को पता चली तो अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और बार अध्यक्ष राकेश मोगरा के नेतृत्व में प्रवीण खण्डेलवाल, भरत जोशी, मनीष शर्मा, कमलेश दवे, दिनेश गुप्ता, राकेश पानेरी, चेतनपुरी गोस्वामी के साथ करीब 50 से अधिवक्ता कोर्ट से कलेक्ट्री की ओर रवाना हो गए।
सभी अधिवक्ता एक साथ कलेक्ट्री में घुसे और किसी को समझ में आता उससे पहले एडीएम सिटी के कार्यालय के बाहर सीढ़ियों के पास धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करनी शुरू कर दी ।
इस दौरान अधिवक्ता अपने साथ दरी को बिछा दिया और उस पर बैठकर जोरदार नारेबाजी की। यह देखकर वहां पर मौजूद जाब्ते के होंश उड़ गए और जाब्ते ने समझाईश करने का प्रयास किया। जाब्ते के समझाईश पर भी अधिवक्ता नहीं माने तो मौके पर थानाधिकारी भरत योगी पहुँचे और समझाईश का प्रयास किया तो अधिवक्ता नहीं माने और थानाधिकारी सहित चार को लाईन हाजिर करने व मुकदमा दर्ज करने पर अड़ गए। इसके बाद मौके पर एएसपी मंजीत सिंह भी पहुँचे और उन्होंने भी समझाया और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया पर अधिवक्ता नहीं माने और नारेबाजी करते रहे। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान डिप्टी शिप्रा राजावत भी पहुंची और बाद में एएसपी सिटी अनंत कुमार पहुँचे। एएसपी सिटी अनंत कुमार ने काफी समझाईश की और रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया पर अधिवक्ता नहीं माने और हंगमा करते रहे। बाद में करीब 6-7 बजे एसपी भुवन भूषण यादव मौके पर आए और अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत सहित चारों पुलिसकर्मियों को हटाने व इन चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की। उदयपुर में हो रहे बड़े आयोजनों और मंगलवार को उपराष्ट्रपति की विजिट को देखते हुए एसपी यादव ने थानाधिकारी हिमांशु सिंह सहित चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने और इस प्रकरण की जांच होने तक हिमांशु सिंह को एपीओ करते हुए एसपी ऑफिस अटैच कर दिया। थानाधिकारी को प्रतिदिन एसपी ऑफिस में हाजिरी देनी होगी। इसके बाद अधिवक्ता कलेक्ट्री से निकले।
Editorial

Editorial

Next Story