Pratahkal-Rajasthan-Jodhpur-employee Suicide in secret branch of jnv university

जोधपुर (कासं) । जोधपुर (Jodhpur) के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (Jai Narain Vyas University) के गोपनीय शाखा में एक फोर्थ ग्रेड वर्कर ने सुसाइड (Suicide) कर लिया । कर्मचारी ने यूनिवर्सिटी के सेंट्रल ऑफिस में बने गोपनीय शाखा में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया । मृतक किशन सिंह यूनिवर्सिटी में ग्रेड फोर्थ कर्मचारी पर तैनात थे। पुलिस ने बताया कि किशन सिंह सुबह 8.30 बजे ऑफिस पहुंचा और पंखे से फंदा लगा झूल गया। सुबह 10 बजे जब दूसरे कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि किशन सिंह के एक बेटे की एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक किशन सिंह की बेटियां मौके पर पहुंची और पाली में रहने वाले मामा के आने के बाद शव उतारने का कहा। करीब दो घंटे बाद शव को उतारा।
Next Story