Fatehsagar overflow Udaipur
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर । फतहसागर झील (Fatehsagar Lake) एक बार फिर ओवरफ्लो हो गई । मानसून के दोबारा सक्रिय होने से झील में पानी की आवक बढ़ने (Overflow) पर झील के 4 गेट 2-2 इंच तक खोले गए हैं।
जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से अंचल में बारिश का दौर चल रहा है। इससे झीलों में पानी की आवक बढ़ी है। स्वरूपसागर के दो गेट दो-दो इंच तक खोलकर 80 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं बेस्टवियर पर भी दो इंच की चादर चल रही है। इससे 50 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। फतहसागर झील के भी चार गेट दो-दो इंच तक खोले गए हैं। तथा इससे 95 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। इधर, फतहसागर के गेट खुलने की सूचना पर बड़ी संख्या में शहरवासी मौके पर पहुंचे तथा गेट से छलकती जलराशि को देखकर रोमांचित हुए। पिछले समाप्त 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश डबोक 132 मिमी, उदय सागर 85, बड़गांव 60 एवं गिर्वा में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Next Story