✕
परप्रांतीय बसों की जांच मुहिम, फर्जी पंजीकरण का खुलासा
By EditorialPublished on
नवी मुंबई (New Mumbai) आरटीओ ने नवी मुंबई और मुंबई में अन्य राज्यों से आनेवाली ट्रैवल्स की बसों की जांच का अभियान शुरू किया जिसमें 175 ट्रैवल्स की बसों की जांच की गई। जांच में करीब 18 ट्रैवल्स बसों का फर्जी पंजीकरण (Fake Registration) होने का गंभीर खुलासा हुआ है। सानपाडा पुलिस स्टेशन में इस बाबत मामला दर्ज किया गया है।

नवी मुंबई । नवी मुंबई (New Mumbai) आरटीओ ने नवी मुंबई और मुंबई में अन्य राज्यों से आनेवाली ट्रैवल्स की बसों की जांच का अभियान शुरू किया जिसमें 175 ट्रैवल्स की बसों की जांच की गई। जांच में करीब 18 ट्रैवल्स बसों का फर्जी पंजीकरण (Fake Registration) होने का गंभीर खुलासा हुआ है। सानपाडा पुलिस स्टेशन में इस बाबत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि समृद्धि महामार्ग पर हुये सड़क हादसे के बाद परिवहन आयुक्त ने राज्य और राज्य के बाहर से आनेवाले सभी प्राइवेट ट्रैवल्स के वाहनों की जांच के आदेश दिये थे। इसी के अनुपालन में राज्य के प्रमुख महामार्ग पर आरटीओ की ओर से प्रवासी यातायात में शामिल वाहनों की कड़ाई से जांच-पड़ताल की जा रही है। इसमें भी खास तौर पर ट्रैवल्स बसों की जांच ज्यादा कड़ाई से हो रही है। नवी मुंबई डिप्टी आरटीओ हेमांगी पाटील की विशेष टीम ने अन्य राज्यों से तथा राज्य के भी अन्य भागों से मुंबई आनेवाले ट्रैवल्स की नवी मुंबई में जांच की। इस जांच मुहिम के तहत चेसिस नंबर में छेड़छाड़ करने, आपातकालीन खिड़की बंद कर यात्री आसन व्यवस्था करने और फर्जी पंजीकरण के मामले उजागर हुये हैं। सानपाडा पुलिस में मामला दर्ज कराकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Next Story
Related News
X



