BJP, Rajasthan, Bhajpa   Candidate, Announcement, Rajasthan Election Candidates, Election, Assembly, 100 Seats,  Seat Announcements, Rajasthan Election Strategy, BJP vs Congress Election Dynamics, Congress,  BJP Candidate Selection Process, BJP Election Strategy, BJP Congress Political Landscape, BJP Seat Allocation Considerations, Rajasthan State Elections, BJP State Elections, BJP Ticket Allocation Challenges, Rajasthan Election Committee, BJP Candidate Age Criteria, PM Modi's Meeting with MPs, PM Modi's Visit to Rajasthan, BJP Election Committee Meeting, Rajasthan Election Strategy Meeting, Ashok Gehlot,  Sachin Pilot,  India, 2023, Jaipur,
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ (Madhya Pradesh and Chhattisgarh) की तरह भाजपा (BJP) राजस्थान (Rajasthan) में भी कांग्रेस से पहले अपने उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में है। भाजपा (BJP) 200 में से 90 से 100 सीटों पर उम्मीदवार (candidates ) घोषित कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार इन सीटों पर घोषणा दो-तीन चरणों (20, 40 व 40 सीट) में की जाएगी। कांग्रेस (Congress) ने पहले टिकट घोषित करने का जो फॉर्मूला कर्नाटक में इस्तेमाल किया, वो भाजपा (BJP) राजस्थान में अप्लाई करने जा रही है। 27 अगस्त को दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)
, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी सहित कई उच्च पदाधिकारी शामिल होंगे। मीटिंग के बाद सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग से पहले एक बैठक और हो सकती है, जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेताओं से केन्द्रीय नेतृत्व बात कर सकता है।
जिन 100 सीटों (Seats) पर भाजपा (BJP) पहले प्रत्याशी घोषित करेगी, इनमें से बहुत सी सीटों (Seats) पर जिलाध्यक्षों के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने फीडबैक लिया था। इन सीटों में वे विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं. जहां पार्टी लगातार हार रहा है. और वे भी शामिल हैं जहां पार्टी लगातार जीत रही. है। भाजपा (BJP) सूत्रों का कहना है कि इस बार दो बार हारने वाले और ज्यादा उस के नेताओं के लिए। टिकट पाना सबसे मुश्किल साबित होगा ।
भाजपा (BJP) की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि कौन- कौन सी और कितनी सीटों (Seats) पर पहले टिकट घोषित किए जाएंगे, यह पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा है। इस विषय में राष्ट्रीय स्तर सेलेकर राज्य स्तर तक लगातार काम चल रहा है। हां, मैं पूरी जिम्मेदारी से यह बात कह सकता हूं कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा (BJP Government) की बनेगी और कांग्रेस की अभूतपूर्व हार होगी।
पहले टिकट के लिए सीटों का चयन किस आधार पर किया
जहां पार्टी लगातार हार रही
भाजपा (BJP) जिन सीटों पर पहले टिकट घोषित करने विचार कर रही है, उनमें वे 19 सीटें भी शामिल हैं, जहां पार्टी लगातार तीन बार चुनाव में हार रही है।
जहां पार्टी लगातार जीत रही है
पहले टिकट घोषित होने वाली करीब 60-70 सीटें (Seats) वे हैं, जिन पर पार्टी या तो लगातार दो, तीन, चार बार से जीत रही है या फिर किसी न किसी कारण से अच्छी स्थिति में है। यहां पहले टिकट घोषित करने की वजह है कि यहां प्रत्याशी लगभग तय हैं और टिकट को लेकर किसी तरह का कोई बड़ा विवाद भी नहीं है।
सीटें जहां कांग्रेस मजबूत दिख रही
20 सीटें वे भी हैं, जहां कांग्रेस सरकार के कुछ मजबूत मंत्री-विधायक हैं या अभी-अभी बनाए गए नए जिलों से मौजूदा विधायक (कांग्रेसी या निर्दलीय) ठीक स्थिति (Congress) में दिखाई दे रहे हैं। भाजपा (BJP) इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों (candidates) को तैयारी के लिए पूरा वक्त देना चाहती है। यही वजह है कि इन सीटों पर भी पहले टिकट घोषित करने की तैयारी है।
शेष सीटों पर राजस्थान में निकाली जाने वाली यात्राओं के बाद तय होगी रणनीति
टिकटों की घोषणा के संबंध में पहले जिन सीटों को चुना गया है. उनके अलावा बची सीटों पर भी जल्द ही रणनीति तय की जाएगी। भाजपा की ओर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सितंबर के पहले पखवाड़े में चार अलग-अलग धार्मिक स्थानों से परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं का समापन जयपुर में होगा। जयपुर में इन यात्राओं के समापन कार्यक्रम में प्र.म. मोदी शामिल होंगे। शेष सीटों पर इन यात्राओं के बाद ही रणनीति तय की जाएगी। इन यात्राओं की शुरूआत 2 सितंबर को सवाई माधोपुर में होगी। यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे।
आयु और लगातार दो बार चुनाव हारना बनेगा टिकट में बाधा
पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा (BJP) के टिकटों में इस बार आयु एक बहुत बड़ा मापदंड बनेगा। 70 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी उम्मीदवार (candidates)को टिकट लेने में इस बार बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी। हर सर्वे, हर रिपोर्ट और पिछले चुनावों में लगातार जीत मिलने जैसे आधार के बाद हो भाजपा (BJP) विधायक का टिकट देगी ।
पार्टी में 10-12 मौजूदा विधायक ऐसे हैं, जिनकी आयु 70 वर्ष से ज्यादा है। उनके अलावा भी कई पदाधिकारी ऐसे हैं, जिनकी आयु भी 70 से ज्यादा है, पर टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेस Congress) की तुलना में भाजपा आयु के संबंध में ज्यादा सख्ती बरतने वाली है।
सांसदों से मिल रहे प्र.म. मोदी
कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के सभी सांसदों से एक साथ मीटिंग भी की। बाद में उन्होंने प्रदेश के कुछ सांसदों राजेन्द्र गहलोत (Rajendra Gehlot) , रामचरण बोहरा (Ramcharan Bohra) , सुखबीर सिंह जौनापुरिया (Sukhbir Singh Jaunapuria) , सुमेधानंद सरस्वती (Sumedhanand Saraswati) आदि के साथ भी मीटिंग की हैं। वे जल्द ही सभी सांसदों से बातचीत का चरण पूरा करेंगे। इसी बीच प्रधानमंत्री को 22 से 25 अगस्त के बीच विदेश दौरे पर जाना है। सूत्रों के अनुसार 27 अगस्त को होने वाली बैठक में चुनाव समिति की बैठक में प्र.म. मोदी सहित सभी 15 सदस्य उपस्थित होंगे।
Editorial

Editorial

Next Story