Pratahkal-After Rape the Woman several times, the accused made the video viral
मुंबई । पालघर (Palghar) में एक महिला के साथ कई बार दरिंदगी की गई। पुलिस ने बताया कि शख्स ने पालघर की रहने वाली एक महिला के साथ पहले तो कई बार दुष्कर्म (Rape) किया और बाद में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने “आरोपी व्यक्ति और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी और आईटी के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शख्स और पीड़िता महिला पहले से एक-दूसरे को जानते थे और आपस में दोस्त थे। साथ ही महिला पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। बाद में उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिला को सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली, तब महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी (Arrest) नहीं हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story