Udaipur lab technician designation change
उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने लैब टेक्नीशियन संवर्ग की बहु प्रतीक्षित मांग पदनाम परिवर्तन को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब लैब टेक्नीशियन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, सीनियर टेक्निशियन को सीनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट और तकनीकी सहायक को टेक्निकल आफिसर, वरिष्ठ तकनीकी सहायक को लैब सुपरीटेंडेंट के पद से जाना जाएगा। प्रदेश विशिष्ट लेब टेक्नीशियन सलाहकार नरेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि कोरोना में विश्व स्तरीय भीलवाड़ा व रामगंज मॉडल लैब टेक्नीशियन के जाँच कार्य के दम पर ही स्थापित हुए। 1965 की शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक योग्यता से लैब टेक्नीशियन संवर्ग के पदनाम चले आ रहे थे, 2003 में योग्यता में संशोधन तो हुआ लेकिन पदनाम परिवर्तन नहीं हो पाया। अब केडर की शैक्षणिक और प्रशिक्षण योग्यता 12वीं साइंस डिग्री व डिप्लोमा है, जिसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। लैब टेक्नीशियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक का धन्यवाद किया है। पदनाम परिवर्तन से खुशी की लहर है इसके लिए मंगलवार को ड्यूटी ऑवर्स के बाद 2 घंटे अतिरिक्त लैब खोलकर अगर कोई मरीज आता है तो उसकी जांच कार्य को करेंगे। संघ के मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा ने यह जानकारी दी।

Next Story