pilot
नई दिल्ली (एजेंसी)। आखिरकार तीन साल बाद सचिन पायलट (Sachin Pilot) का सियासी कद बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने उन्हें सीएडब्ल्यूसी (CWC) यानी कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह दी है। अब सचिन पायलट क्या करेंगे? सीएडब्ल्यूसी में जगह मिलने से उनकी कितनी ताकत बढ़ी है ? जो मुद्दे पायलट ने उठाए उनका क्या होगा ? ये तमाम सवाल अब भी कायम हैं। जुलाई 2020 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ सचिन पायलट को गहलोत सरकार (Gehlot government) के खिलाफ उनके बगावती तेवरों और मानेसर में 19 विधायकों संग कैंप करने के चलते उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) पद के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
(Congress president)
के पद से हटा दिया गया था। अब तीन साल बाद चुनाव से पहले सुलह हुई और पायलट को संगठन में फिर से पद देते हुए उनका सियासी कद बढ़ा दिया गया है। सीएडब्ल्यूसी मेम्बर के तौर पर पायलट अब कांग्रेस (Congress) के शीर्ष नेताआ यानी टॉप लीडरशिप के साथ बैठेंगे । सचिन पायलट के साथ ही सीएडब्ल्यूसी कोर टीम में राजस्थान (Rajasthan) से पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह (Bhanwar Jitendra Singh) और राज्य के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से आने वाले जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय (Mahendrajit Singh Malviya) को भी जगह मिली है। राजस्थान से ही आने वाले अभिषेक मनु सिंह सिंघवी, मोहन प्रकाश, हरीश चौधरी, पवन खेड़ा भी सीएडब्ल्यूसी में शामिल हैं। ये 7 सदस्य राजस्थान से हैं।
राजस्थान से सियासी तौर पर जुड़े कई नेता भी सीएडब्ल्यूसी में शामिल
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा और चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गौरव गोगोई भी सीडब्ल्यूसी हैं । में शामिल हैं। गहलोत और पायलट में सुलह कराने वाले राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) भी हैं | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh), रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक भी हैं। राजस्थान के पूर्व प्रदेश प्रभारी अजय माकन और अविनाश पांडे भी इसमें शामिल हैं। आनंद कुमार भी राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सांसद रहे है| कुमारी शैलजा पिछले विधानसभा चुनाव (2018)
(Assembly Elections (2018))
में टिकट तय करने के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष थीं। इससे पहले वे राजस्थान प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।
कांग्रेस हाईकमान ने पायलट पर जताया भरोसा
एक बात समझनी होगी कि सचिन पायलट पर कांग्रेस हाईकमान ने फिर से भरोसा जताया है और उन्हें उस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया है|
Editorial

Editorial

Next Story