palival

राजसमंद ( प्रातः काल संवाददाता)। पालीवाल समाज (Paliwal society) का राजसमंद प्रभावशाली क्षेत्र है यहां पर अखिल भारतीय सम्मेलन होना गर्व की बात है। संकल्पबद्ध होकर समाज को एक मंच पर लाना आज समय की महती आवश्यकता है। समाज की सभी श्रेणियां कॉमन मिनिमम कार्यक्रम मिलकर तय करें और समाज को उन्नति के पथ पर ले जाने का प्रयास करें। ये विचार पालीवाल ब्राह्मण (Paliwal Brahmin) महासभा मेवाड़ (Mevad) अध्यक्ष एवं विधायक मावली धर्म नारायण जोशी (Narayan Joshi) ने 24 सितम्बर को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन की तैयारी गोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि समाज में जागृति आवश्यक है एवं उसका प्रभाव दिखना चाहिए। गिरजा शंकर पालीवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए भावात्मक सामाजिक एकता ही सुदृढ़ता की बात कही। महासभा के संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य घनश्याम पालीवाल ने सम्मेलन की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि पालीवाल (Paliwal), मेनारिया
(Menaria)
, नागदा (Nagda), चोबीस (Chobis), चमालिस बावन (Chamalis Bawan), बारा (Bara), सोला खेड़ा (Sola Kheda) सभी का मूल एक ही है ऐतिहासिक तथ्यों का संकलन इतिहास की पुस्तक पालीवाल प्रबोधिनी का भी इस सम्मेलन में विमोचन किया जाएगा। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष केशुलाल पालीवाल ने सम्मेलन की जानकारी दी। भरत पालीवाल ने प्रचार प्रसार का स्वरूप बतायर। वित्त सचिव ओम पुरोहित ने आहुति बाकी यज्ञ अधूरा, कविता के माध्यम से सभी को तन, मन, धन से सहयोग करने का आव्हान किया। गोष्ठी को रामचंद्र पालीवाल, राजसमंद मंडल अध्यक्ष जगदीश दवे, धर्मनारायण पुरोहित बड़ा भाणुजा, बद्रीलाल मेनारिया, मांगीलाल पालीवाल, मुकुल पालीवाल, भंवरलाल हीरावत, पूर्णा शंकर नागदा, माधव लाल, हरगोविंद पालीवाल, भानू पालीवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन
(Brahmin Conference)
के पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर 50 हजार सेनेट्री नेपकिन किट का वितरण करने वाली देवगढ़ निवासी भावना पालीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित होने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भगवतीलाल पालीवाल, शंकरलाल पुरोहित, सत्यनारायण पालीवाल, पुष्पा पालीवाल, तारा पालीवाल, रीता पालीवाल, माया पालीवाल, तुलसी पालीवाल, भवानी शंकर पिपली अहिरान सहित पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन हिमांशु पालीवाल एवं भगवतीलाल पालीवाल ने किया ।
Editorial

Editorial

Next Story