✕
बहुमत से अधिक सीटें पाने को चुनाव रणनीति मैदान में उतारे जाएंगे सांसद
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Elections) में बहुमत से अधिक सीटें जीतने को लेकर भाजपा (BJP) ने रणनीति तय की है। भाजपा चाहती है कि 200 सदस्यीय विधानसभा में 130 से 140 सीटों पर जीत सुनिश्चित की जाए । इसी रणनीति के तहत आधा दर्जन सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़वाने पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में सांसदों को संकेत दे दिए गए हैं।
_202308221209157037.jpg)
x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता) । राजस्थान (Rajasthan) में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Elections) में बहुमत से अधिक सीटें जीतने को लेकर भाजपा (BJP) ने रणनीति तय की है। भाजपा चाहती है कि 200 सदस्यीय विधानसभा में 130 से 140 सीटों पर जीत सुनिश्चित की जाए । इसी रणनीति के तहत आधा दर्जन सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़वाने पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में सांसदों को संकेत दे दिए गए हैं।
इसके साथ ही पार्टी की ओर से करवाए गए सर्वे के बाद 77 विधानसभा सीटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इनमें से 58 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा पिछले एक से दो चुनाव में हारी है। इनमें से अधिकांश सीटें जीतने के लिए भाजपा ने जातिगत समीकरण साधने को लेकर रणनीति तय की है। इसके तहत विभिन्न जातियों में प्रभाव रखने वाले पार्टी नेताओं को विधानसभा क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न समाजों के बड़े नेताओं एवं संगठनों को साथ लिया जा रहा है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव अभियान से जुड़े एक राष्ट्रीय पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने पिछले छह महीने में तीन बड़े सर्वे करवाए हैं। इनमें में दो सर्वे एक निजी एजेंसी और एक पार्टी के स्तर पर करवाया गया है। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) (RSS) से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को लेकर फीडबैक लिया गया है। जातिगत समीकरण साधने के लिए दो राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी चुनाव लड़वाने को लेकर विचार किया जा रहा है।
किस सांसद को कहां से लड़ाने पर विचार
जयपुर (Jaipur) शहर के सांसद रामचरण बोहरा (Ram Charan Bohr) और राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी (Ghanshyam Tiwari) में से किसी एक को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाने पर विचार किया जा रहा है। तिवाड़ी दो बार इसी सीट से विधायक रहे हैं। बोहरा सांगानेर के मूल निवासी हैं। इस क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं का बहुमत है। तिवाड़ी और बोहरा का इस समाज मैं सम्मान है। टोंक सवाईमाधोपुर से सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया (Sukhbir Singh Jaunapuria) को गुर्जर बहुल कोटपुटली, राजसमंद से सांसद दीया कुमारी (Diya Kumari) को सवाईमाधोपुर और अलवर के सांसद बाबा बालकनाथ (MP Baba Balaknath) को बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाने पर विचार हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) को झोटवाड़ा एवं राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर (Alka Gurjar) को गुर्जर बहुल बांदीकुई सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया (Subhash Maharia) को लक्ष्मणगढ़ (Laxmangarh) सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए गए हैं। इस सीट से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) विधायक हैं। वह फिर इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
जानकारी के अनुसार कमजोर सीटों पर भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक महीने पहले ही तैनात किया है । वे पोलिंग बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं। कमजोर सीटों पर संघ का भी सहयोग मांगा गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर (Vijaya Rahtkar) प्रदेश चुनाव अभियान का निम्मा संभाल रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
