✕
रेलमंत्री वैष्णव ने किया ग्वालियर का दौरा
By EditorialPublished on
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Minister of Railways Ashwini Vaishnaw) ने ग्वालियर (Gwalior) रेलवे स्टेशन (Railway Station) का निरीक्षण कर वहां चल रहे पुनर्विकास कार्य के सभी पहलुओं का अवलोकन किया।

x

प्रयागराज । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Minister of Railways Ashwini Vaishnaw) ने ग्वालियर (Gwalior) रेलवे स्टेशन (Railway Station) का निरीक्षण कर वहां चल रहे पुनर्विकास कार्य के सभी पहलुओं का अवलोकन किया।
वैष्णव ने नवस्थापित होने जा रहे पुनर्विकसित ग्वालियर रेलवे स्टेशन का मॉडल, ले-आउट प्लान देखा तथा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भावी स्वरूप की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखने में और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से इस कार्य को अपने घर के कार्य की तरह करने की बात कही। अश्विनी वैष्णव ने इस पुनर्विकास परियोजना की कार्यदाई संस्था के अधिकारी और कंसल्टेंट कंपनी के अधिकारियों से भी वार्ता की और संरक्षा तथा गुणवत्ता का ध्यान देने की बात कही। इस दौरान महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार ने स्टेशन विकास कार्य के पावर प्वाइंट का प्रस्तुतिकरण किया। साथ ही निर्माण विभाग के अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया।
इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए रेल मंत्री ने कार्य की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की और बताया कि काफी बड़ा कॉनकोर्स बन रहा है जो कि नगर वासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। वैष्णव ने शीघ्र ही वंदे भारत के स्लीपर वर्ज़न के लॉन्चिंग की बात कही जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को वंदे भारत के आरामदायक सफर की सुविधा प्राप्त हो सके । इसी क्रम में वैष्णव ने भोजन परोसने वाले महावीर जैन को अन्नदाता कहकर हौसलाफ़ज़ाई की तथा उनके साथ फोटो ली। उन्होंने स्टेशन मास्टर थॉमस जॉर्ज और अन्य स्टाफ को यात्रियों की सेवा में अच्छे काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत दतिया पहुंचने पर अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन के अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकास के निरीक्षण के दौरान कमगरों का उत्सावर्धन किया और उनसे संवाद किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
