✕
संसदीय संस्थाओं में संवाद का स्तर गिरा: लोकसभा अध्यक्ष
By EditorialPublished on
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) (CPA) का 9वां भारत क्षेत्र का दो दिवसीय सम्मेलन सोमवार को झीलों की नगरी उदयपुर (Udaipur) में शुरू हुआ। सम्मेलन में लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, जनप्रतिनिधियों को अधिक उत्तरदायी बनाने, डिजिटल सशक्तिकरण से गुड गवर्नेस जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन प्रारंभ हुआ। पहले दिन होटल ताज (Hotel Taj) अरावली में सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक हुई।
_202308221152156416.jpg)
x
नगर संवाददाता . उदयपुर । राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) (CPA) का 9वां भारत क्षेत्र का दो दिवसीय सम्मेलन सोमवार को झीलों की नगरी उदयपुर (Udaipur) में शुरू हुआ। सम्मेलन में लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, जनप्रतिनिधियों को अधिक उत्तरदायी बनाने, डिजिटल सशक्तिकरण से गुड गवर्नेस जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन प्रारंभ हुआ। पहले दिन होटल ताज (Hotel Taj) अरावली में सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इसके बाद अनंता में उद्घाटन सत्र हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla), मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh), राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी (Dr CP Joshi) सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मंगलवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) सम्मेलन व राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) संबोधित करने आएंगे। अध्यक्षता करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वर्ष 1911 में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना हुई थी, तब इसमें 57 देश थे। इसके बाद निरंतर इसका विस्तार होता गया। इस संघ ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत (Bharat) का लोकतंत्र मजबूत है, यहां सदियों से लोकतंत्र की परंपरा रही है। आज संसदीय संस्थाओं में संवाद का स्तर गिरा है, सदन में गरिमा जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई विधानसभाओं ने पेपरलेस (Paperless) होने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं और कई विधानसभा अपने कार्यवाहियों को ऑनलाइन कर रही है जो अच्छा कदम है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सीपीए इंडिया (India) लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूती के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर विचारों और नवाचारों से लोक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विशेषज्ञों के विचारों से जनप्रतिनिधियों का ज्ञानवर्द्धन होगा, जिससे हमारा लोकतंत्र और सुशासन अधिक मजबूत होगा। उन्होंने सीपीए राजस्थान शाखा की मेजबानी में हुए सम्मेलन में कहा कि डिजिटल युग में लोकतंत्र की मजबूती, गुड गवर्नेस और देश निर्माण में जनप्रतिनिधियों की भूमिका के लिए सम्मेलन उपयोगी साबित होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
