Pratahkal-Incident-Container coming in wrong lane collided with 5 cars, 2 people died
मुंबई । सोमवार को सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर भीषण हादसा (Incident) हुआ है। सुबह 10 बजे के करीब पुणे से मुंबई की ओर आ रहे एक कंटेनर (Container) ने पांच कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कंटेनर ने मारुति डिजायर को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार 4 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक्सप्रेसवे पर कार और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हो गई। पुणे से मुंबई की ओर तेजी से आ रहे कंटेनर के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कंटेनर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए पुणे लेन पर जा गिरा। उसी समय इस कंटेनर ने पुणे लेन से गुजर रही पांच कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाडियां पूरी चकनाचूर हो गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कंटेनर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
Editorial

Editorial

Next Story