✕
कुंदन ज्वेलर्स में डकैती के लिये आये चार गिरफ्तार
By EditorialPublished on
गोरेगांव में प्रेमनगर, रिद्धि सोसाइटी, मच्छीमार्केट के सामने स्थित कुंदन ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप में डकैती (Robbery) के इरादे से आये छह में से चार हथियारबंद बदमाशों को गोरेगांव पुलिस (Goregaon Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सूरज शंकर डोले, कृष्णा संतोष सुरवाडे, शोएब अब्दुल कादीर खान और सुंदर शिवशंकर यादव हैं।

x

मुंबई । गोरेगांव में प्रेमनगर, रिद्धि सोसाइटी, मच्छीमार्केट के सामने स्थित कुंदन ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप में डकैती (Robbery) के इरादे से आये छह में से चार हथियारबंद बदमाशों को गोरेगांव पुलिस (Goregaon Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सूरज शंकर डोले, कृष्णा संतोष सुरवाडे, शोएब अब्दुल कादीर खान और सुंदर शिवशंकर यादव हैं। चारों आरोपी घातक हथियारों और डकैती के लिये जरूरी औजारों से लैस होकर आये थे। पुलिस ने आरोपियों से लोहे की कटर, रॉड, कोयता, चाकू, चिकटपट्टी, रस्सी, स्क्रू ड्राइवर इत्यादि हथियार और औजार जब्त किये हैं। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को बोरीवली की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें पुलिस हिरासत में रखने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान हालांकि दो अन्य बदमाश दिलीप और खंड्या अंधेरे का फायदा उठाते हुये फरार होने में कामयाब रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, छह आरोपी जब गोरेगांव में कुंदन ज्वेलर्स के पास इलाके में पहुंचे तो वे आपस में डकैती को अंजाम देने के बारे में बातचीत कर रहे थे। सादी वर्दी में इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उनकी यह बातचीत सुन ली थी जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
