Rajasthan MLA development
चित्तौड़गढ़ (प्रातः काल संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में डबल इंजन की सरकार बनाना वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। केंद्र की मोदी सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रदेश की जनता को नही मिल पा रहा है। राजस्थान का बेहतर विकास तभी संभव है जब प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होगी। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ग्राम पंचायत सेमलिया में 2 करोड़ की राशि के विधायक व अन्य मद से निर्मित विभिन्न विकास कार्यो के उदघाटन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो को संबोधित कर रहे थे।

उन्होने कहां कि ग्राम पंचायत सेमलिया में अनेक विकास कार्य कराये गये है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में डीएमएफटी फण्ड से सड़क निर्माण कार्यों पर 15 लाख, विद्यालयों में विकास कार्यों पर 38 लाख, एक लाख लीटर की उच्च जलाशय मय पाईप लाईन निर्माण पर 28 लाख रूपये की राशी व्यय की गई। गौरवपथ में 50 लाख रूपये की राशि से सड़क निर्माण कार्य कराये गये। विकास कार्यो के तहत सेमलिया, सेगवा, चौथपुरा, जाफरखेड़ा व बिलोला आदि में विभिन्न विकास कार्यो के तहत 7 लाख रूपये की लागत के 2 सामुदायिक भवन, 1 करोड़ की लागत के 22 सड़क निर्माण कार्य, 16 लाख रूपये नाला निर्माण कार्यों पर, 10 लाख रूपये की लागत ट्यूबवैल बोर मोटर व अन्य पेयजल कार्य, 8 लाख की लागत से महिला स्नानघर व शौचालयो के निर्माण के साथ ही अन्य विकास कार्यो के कुल 2 करोड़ की राशि के विभिन्न कार्यो के उद्घाटन विधायक व अतिथियो द्वारा किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीकेएसबी चेयरमैन लक्ष्मणसिंह खोर, विशिष्ट अतिथि प्रधान देवेन्द्र कंवर, प्रवीणसिंह राठौड, बीनू मेघवाल, किशन शर्मा, नरेश जाट, रामनिवास जाट, लेहरूलाल गाडरी थे ।
Next Story