✕
गुजरात से आए विधायक शक्ति केंद्रो का करेंगे दौरा
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP) की विधायक प्रवास योजना के तहत गुजरात (Gujrat) से आए विधायको का भाजपा उदयपुर (Udaipur) देहात द्वारा बलीचा स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह (Chandragupta Singh) चौहान की अध्यक्षता एवं सांसद अर्जुन लाल मीणा (Arjun Lal Meena) के मुख्य आतिथ्य में रखा गया । बैठक में जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान (Dr. Chandragupta Singh Chauhan) ने देहात जिले की संगठन सरंचना, भौगोलिक, सामाजिक और राजनीतिक का विवरण केंद्रीय विधायको के समक्ष रखा।
_202308211230137055.jpg)
x
उदयपुर। भाजपा (BJP) की विधायक प्रवास योजना के तहत गुजरात (Gujrat) से आए विधायको का भाजपा उदयपुर (Udaipur) देहात द्वारा बलीचा स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह (Chandragupta Singh) चौहान की अध्यक्षता एवं सांसद अर्जुन लाल मीणा (Arjun Lal Meena) के मुख्य आतिथ्य में रखा गया । बैठक में जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान (Dr. Chandragupta Singh Chauhan) ने देहात जिले की संगठन सरंचना, भौगोलिक, सामाजिक और राजनीतिक का विवरण केंद्रीय विधायको के समक्ष रखा। विधायक आगामी सात दिनों तक मंडलों के साथ ही शक्ति केंद्रो तक का प्रवास कर विभिन्न श्रेणियों, समाज एवं वर्गों से संवाद करेंगे इसके अलावा संगठन द्वारा तय विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ ही संगठन सरंचना, राजनीतिक एवं सामाजिक स्थितियों का आकलन विधानसभा (Assembly) का करेंगे। जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया की मावली में विधायक अल्पेश ठाकुर, वल्लभ नगर में पूनमचंद गरासिया, गोगुंदा में राजेश कुमार झाला, झाड़ोल में विनोद भाई मोरडिया, खेरवाड़ा में किरीट भाई पटेल और सलूंबर में फरसन भाई को लगाया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
