Pratahkal-Pilot key entry, G-23 leaders also place
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस (Congress) ने रविवार को अपनी नई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) (CWC) का गठन किया। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi), पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसमें राजस्थान (Rajasthan) के प्रमुख नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) के साथ शशि थरूर (Shashi Tharoor) को भी एंट्री मिली है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 9 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। 2024 के आम चुनाव से पहले मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम ऐलान, कांग्रेस के लिए कई मायनों में अहम हो सकती है।
भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी के साथ महेन्द्रजीत सिंह मालवीय (Mahendrajit Singh Malviya), जिन्हें सीडब्लूसी सदस्य बनाया गया है। पूर्व की कार्यकारिणी में रघुवीर मीणा सीडब्ल्यूसी मेंबर थे।
जी-23 के नेता भी शामिल
कांग्रेस की नई कार्यसमिति में उन नेताओं को भी जगह मिली है, जो कभी कांग्रेस से नाराज थे। इन लोगों ने जी-23 गुट बना लिया था। इन नेताओं में आनंद शर्मा और शशि थरूर जैसे नेता भी शामिल थे, जो अब सीडब्लूसी का हिस्सा बन चुके हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस में फैसले लेने वाली ये सबसे बड़ी कमेटी है। कमेटी के ऐलान से पहले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कई दौर की बैठकें की थीं। नए नामों में सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण
(Ashok Chavan)
, दीपक बावरिया (Deepak Bavaria) हैं।
युवा संगठनों में पदेन अध्यक्ष
कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों - युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचन के बाद पदभार संभाला था। करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति गठित की है। प्रियंका गांधी वाड्रा, एके एंटनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, शशि थरूर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए हैं।
समिति में नहीं हुए ज्यादा बदलाव
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में वीरप्पा मोइली
(Veerappa Moily)
, हरीश रावत (Harish Rawat), पवन कुमार बंसल (Pawan Kumar Bansal), मोहन प्रकाश (Mohan Prakash), रमेश चेनिन्नथाला (Ramesh Cheninanthala), बीके हरिप्रसाद (BK Hariprasad), प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh), मनीष तिवारी (Manish Tiwari), दीपेंद्र हुड्डा (Dipendra Hooda), के राजू (K Raju), मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan), सुदीप रॉय बर्मन (Sudeep Roy Burman) समेत कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इससे पहले तक संचालित कमेटी के साथ काम कर रहे थे, जिसका गठन सोनिया गांधी ने किया था। अब जो कांग्रेस कार्य समिति का एलान किया गया है, उसमें भी पूर्व की समिति के मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, यशोमति ठाकुर (Yashomati Thakur), सुप्रिया श्रीनेत, परिणिति शिंदे, अलका लांबा आदि सदस्यों का नाम शामिल है।
Editorial

Editorial

Next Story