Pratahkal-Made Fake Profiles and Married 7 Women
मुंबई । नवी मुंबई (Navi Mumbai) से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आर्मी से निकाले गए चौधरी नाम के शख्स को खारघर पुलिस (Kharghar Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। चौधरी खुद को आर्मी का बड़ा अधिकारी बताकर पहले 7 महिलाओं से शादी (Married 7 Women) कर चुका है। 2017 मैं आर्मी ने चौधरी का कोर्ट मार्शल करके निकाल दिया था।
कोर्ट मार्शल के बाद गई नौकरी
आर्मी में चौधरी सिपाही के पद पर कार्यरत था, लेकिन साल भर से अपने ड्यूटी पर नहीं गया था और बिना किसी को बताए वह अचानक गायब हो गया था। इसके बाद विभाग द्वारा उससे कई बार संपर्क किया गया लेकिन इसके बावजूद भी उससे संपर्क नहीं हो सका, जिसकी वजह से आर्मी ने 2017 में उसका कोर्ट मार्शल कर दिया था। चौधरी कोर्ट मार्शल होने के बाद वह नवी मुंबई के एक रेस्टोरेंट बार में चौकीदार की नौकरी करने लगा। चौधरी ने अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाया जिसमें उसने खुद को आर्मी को बड़ा अफसर बताया और पुणे, दिल्ली, नवी मुंबई और अन्य शहरों की अमीर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने का काम किया और एक-एक करके 7 महिलाओं से शादी कर ली।
नवी मुंबई में ही रहने वाली एक महिला जिसने चौधरी ने शादी की थी, उसको चौधरी पर शक हुआ और उसने इस पर नजर रखना शुरू कर दिया। इसके बाद उस महिला को पता चला कि चौधरी ने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया है। इसके बाद महिला ने पुलिस थाने का रूख किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की जांच में खुलासा
पुलिस ने 17 अगस्त को मामला दर्ज कर 18 अगस्त को चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जब जांच शुरू की गई तो पुलिस की आंखें भी खुली की खुली रह गई, क्योंकि चौधरी के पास एक डायरी मिली जिसमें उसने कुछ कोड वर्ड लिखे हुए थे। डायरी में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) तथा अन्य संवेदनशील ठिकानों की जानकारी कोड वर्ड में लिखी गई थी। इसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो और एटीएस भी मामले की जांच में जुट गए हैं।
इस मामले में सबसे अहम खुलासा तब हुआ जब जांच एजेंसियों के सामने चौधरी ने बताया कि उसने पाकिस्तान में जाकर डेढ़ महीने तक ट्रेनिंग ली थी। अब इंटेलिजेंस ब्यूरो एटीएस और अन्य जांच एजेंसी चौधरी द्वारा किए जा रहे दावों की तहकीकात में जुट गई हैं। चौधरी की सारी बातों में कितनी सच्चाई है, इसका पता लगाया जा रहा है। मामला देश की सुरक्षा से जुडा होने के कारण जांच में बड़ी ही सावधानी बरती जा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story