✕
राजस्थान के पहले आरपीएल की लॉन्चिंग 27 को जोधपुर में
By EditorialPublished on
जोधपुर (सं)। जोधपुर में राजस्थान प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरिमनी 27 अगस्त को होगी। इसी की तैयारी को लेकर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने पदाधिकारियो के साथ जोधपुर के बरकतुल्लाह खा स्टेडियम में बैठक की। राजस्थान में पहली बार आयोजित किए जा रहे राजस्थान प्रीमियर
_202308211323433471.jpg)
x
_202308211323433471.jpg)
जोधपुर (सं)। जोधपुर में राजस्थान प्रीमियर लीग (Rajasthan Premiere in Jodhpur) की ओपनिंग सेरिमनी 27 अगस्त को होगी। इसी की तैयारी को लेकर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने पदाधिकारियो के साथ जोधपुर के बरकतुल्लाह खा स्टेडियम में बैठक की। राजस्थान में पहली बार आयोजित किए जा रहे राजस्थान प्रीमियर लीग (Premier League) की लॉन्चिंग 27 अगस्त को जोधपुर (Jodhpur on 27th) में होगी । इसके लिए आरसीए के पदाधिकारी (RCA Officer) और जोधपुर जिला क्रिकेट (Criket) संघ की कमेटियों का गठन कर दिया गया है।
इसी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम (Barkatullah Khan Stadium) में एक बैठक ली। वैभव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ब्रॉडकास्टिंग इश्यू के कारण ही इसकी लॉन्चिंग डेट को आगे बढ़ाया गया था। जल्द ही यह भी निर्णय हो जाएगा ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर कौन होगा। इसके बाद ही टिकट की दरें और अन्य कमर्शियल एंगल पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए आरसीए के अनुभवी लोगों की मदद ली जा रही है। साथ ही जोधपुर की जो नई कार्यकारिणी क्रिकेट संघ की बनी है उस उत्साह को देखते हुए संयुक्त कमेटियां भी बनाई गई है।
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम (Barkatullah Khan Stadium) को लेकर जोधपुर विकास प्राधिकरण और आरसीए (RCA) में एमओयू साइन हुआ था । इसके बाद यहां पर लीजेंड्स क्रिकेट लीग और सीसीएल जैसी प्रतियोगिता हुई है।
सीसीएल और रणजी के बाद अब आरपीएल
जोधपुर का बरकतुल्लाह खान स्टेडियम पिछले साल ही जोधपुर विकास प्राधिकरण ने तैयार करवाया था। इसके बाद जेडीए और आरसीए के बीच एमओयू हुआ। आरसीए की ओर से यहाँ सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग लीजेंड क्रिकेट लीग के
अलावा रणजी के मैच करवाए हैं। अब एक बार फिर से यहां राजस्थान प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग करवाई जा रही है।
समापन जयपुर में
वैभव ने बताया कि सभी आरसीए पदाधिकारी की इच्छा थी कि बरकतउल्ला स्टेडियम (Barkatullah Stadium) को जिस तरह से तैयार किया गया है उसे हिसाब से आरपीएल की ओपनिंग सेरिमनी जोधपुर में ही करवाई जानी चाहिए। साथ ही इस टूर्नामेंट का समापन समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा । जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम को फिर से तैयार करवाने के बाद अब तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है।
आईपीएल अभी तक सपना
अंतर्राष्ट्रीय स्टैंडर्ड (International standard) पर तैयार किए गए जोधपुर के इस स्टेडियम में अभी तक इंटरनेशनल मैच और आईपीएल (IPL) के मैच करवाना सपना बना हुआ है। इसी साल आईपीएल का जो सीजन पूरा हुआ उसमें जोधपुर को एक या दो मैच मिलने की उम्मीद थी। लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।
- Jodhpur Rajasthan Premier League RCA Officer Opening Ceremony Launching Date Barakatullah Khan Stadium ARCA Jodhpur on 27th Association of Rajasthan Cricket Cricket Event Launch Preparation International standard Broadcasting Issues Broadcasting Partner Ticket Prices Commercial Aspects Successful Implementation Cricket Association Sports Infrastructure Legends Cricket League Celebrity Cricket League Ranji Matches Cricket Stadium Development International Matches IPL Indian Premier League Closing Ceremony Sawai Mansingh Stadium International Standards Dream of Hosting IPLRajasthan Premier League JodhpurRajasthan Premier League Jodhpur

Editorial
Next Story
Related News
X
